England vs Pakistan: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवाना पाकिस्तान (Pakistan) को बड़ा महंगा पड़ा है. इस क्लीन स्वीप ने पाकिस्तान के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) खेलने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है. इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर थी लेकिन सीरीज एकतरफा गंवाने के बाद अब वह सातवें पायदान पर फिसल गई है. WTC पॉइंट्स टेबल में वह वेस्टइंडीज और श्रीलंका से भी नीचे पहुंच गई है.

हाल ही में WTC पॉइंट्स टेबल में बड़े उलटफेर हुए हैं. भारत की बांग्लादेश पर जीत, दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार और इंग्लैंड की पाकिस्तान पर जीत ने पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल मचा दी है. इस उतार-चढ़ाव का असर यह हुआ है कि भारतीय टीम फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. यानी एक बार फिर वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने की कगार पर है.

ऐसी है WTC पॉइंट्स टेबल की स्थिति

रैंक और टीमजीतहारड्रॉटोटल पॉइंट्सWTC परसेंटेज
1. ऑस्ट्रेलिया91312076.92
2. इंडिया7428755.77
3. दक्षिण अफ्रीका6507254.55
4. श्रीलंका5416453.33
5. इंग्लैंड108412446.97
6. वेस्टइंडीज4525440.91
7. पाकिस्तान4625638.89
8. न्यूजीलैंड2612825.93
9. बांग्लादेश1911612.12

यह भी पढ़ें...

FIFA WC 2022: अर्जेंटीना ने 7 मैचों में 104 बार विपक्षी गोलपोस्ट पर बोला हमला, नंबर्स में जानें वर्ल्ड चैंपियन का परफॉर्मेंस