एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान के कप्तान ने स्वीकार की हार! मोहम्मद रिजवान ने बताई टीम की सबसे बड़ी कमजोरी

IND vs PAK: मोहम्मद रिजवान का मानना है कि पाकिस्तान टीम दबाव के समय बिखर जाती है, इस कमजोरी पर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि हमारे पिछले प्रदर्शन को देखेंगे तो पाएंगे कि हम दबाव के समय बिखरते रहे हैं

Mohammed Rizwan Reaction: आज से चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है. इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. बहरहाल, इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी टीम की संभावनाओं पर बात रखी. दरअसल, मोहम्मद रिजवान का मानना है कि पाकिस्तान टीम दबाव के समय बिखर जाती है, इस कमजोरी पर काम करना होगा. मोहम्मद रिजवान ने रिपोर्टर के सवाल पर कहा कि आप अगर हमारे पिछले प्रदर्शन को देखेंगे तो पाएंगे कि हमारी टीम दबाव के समय बिखरती रही, लेकिन अब सुधार करने का वक्त आ गया है.

'अगर आप पिछले 10 सालों का हमारा रिकॉर्ड देखें तो पाएंगे कि हम...'

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि अगर आप पिछले 10 सालों का हमारा रिकॉर्ड देखें तो पाएंगे कि हम दबाव में बिखरने की प्रवृति से जूझते रहे हैं. हालांकि, हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है, हमने बड़े मुकाबले जीते हैं, हमने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के अलावा टेस्ट रैंकिंग्स में नंबर-1 टीम बने हैं, लेकिन दबाव में बिखरने की आदत को सुधारने की दरकार है. मुझे उम्मीद है कि हम इस चीज को नहीं दोहराएंगे. दरअसल, पिछले दिनों पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राय-सीरीज फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. तब न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था.

बताते चलें कि इस बार पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतर रहा है. पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब जीता था. तब अहमद शहजाद की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराया था. बहरहाल, यह देखना मजेदार होगा कि पाकिस्तान अपनी घरेलू सरजमीं पर किस तरह टाइटल को डिफेंड करता है?

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड-

फखर जमान, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान और सऊद शकील.

ये भी पढ़ें-

'चैंपियंस ट्रॉफी में यह गेंदबाज कहर बरपाने वाला है...', भारतीय स्पिनर पर रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान

Champions Trophy 2025: हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह में कौन ज्यादा असरदार? रिकी पोंटिंग ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
महाशिवरात्रि 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, बोले-हर-हर महादेव
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
First Sport On Moon: चांद पर सबसे पहले खेला गया था यह खेल, जानें किसने रचा था यह अनोखा इतिहास?
चांद पर सबसे पहले खेला गया था यह खेल, जानें किसने रचा था यह अनोखा इतिहास?
शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा
शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा
घर रोशन करने वाली लाइटें ही आपकी जिंदगी में ला रहीं अंधेरा, जानें इनसे कैसे हो रहा कैंसर? 
घर रोशन करने वाली लाइटें ही आपकी जिंदगी में ला रहीं अंधेरा, जानें इनसे कैसे हो रहा कैंसर? 
Embed widget