एक्सप्लोरर

Video: Babar Azam ने इस तरह बढ़ाया युवा खिलाड़ी का हौसला, जीत लिया सभी का दिल, हर कोई कर रहा तारीफ

Pakistan vs West Indies: पहले वनडे में कमाल का प्रदर्शन करने वाले बाबर ने मैच के बाद भी फैंस का दिल जीत लिया. मुकाबले के बाद अवॉर्ड सेरेमनी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

West Indies tour of Pakistan: बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (babar azam) ने इतिहास रचते हुए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ 103 रनों की पारी खेलकर  बाबर आजम बतौर कप्तान वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले किंग कोहली ने 17वीं पारी में बतौर कप्तान सबसे तेज एक हजार रन बनाए थे. हालांकि, बाबर आजम ने अपनी 13वीं ही पारी में कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

बाबर ने जीता फैंस का दिल
पहले वनडे में कमाल का प्रदर्शन करने वाले बाबर ने मैच के बाद भी फैंस का दिल जीत लिया. मुकाबले के बाद अवॉर्ड सेरेमनी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और बाबर की जमकर तारीफ हो रही है. आजम को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था, लेकिन उन्होंने यह अवॉर्ड खुशदिल शाह को दे दिया.

शाह ने खेली तूफानी पारी
अवॉर्ड प्रजेंटेटर ने मैन ऑफ द मैच चुने गए बाबर को गेंद में साइन करने को कहा था, लेकिन वह माइक के पास पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड खुशदिल शाह को देना चाहते हैं. खुशदिल शाह ने मुकाबले के अंत में तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 23 गेंदों में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 41 रन जड़े.

पाकिस्तान ने जीता पहला वनडे 
बाबर आजम (babar azam) के रिकॉर्ड 17वें शतक की बदौलत पाकिस्तान (pakistan) ने वेस्टइंडीज (West Indies) को पहले वनडे में पांच विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 305 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान ने अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. 306 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए बाबर ने 103, इमाम उल हक ने 65 और  रिजवान ने 59 रनों की पारी खेली. अंत में खुशदिल शाह की 23 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी सबसे महत्वपूर्ण रही. 

ये भी पढ़ें...

IND vs SA: टी20 की कमान संभालने वाले 8वें भारतीय कप्तान बनेंगे ऋषभ पंत, कोहली को छोड़कर सभी ने जीता है पहला मैच

IND vs SA 1st T20: मैदान पर उतरते ही 'गुरु' धोनी का खास रिकॉर्ड तोड़ देंगे ऋषभ पंत, इस मामले में रैना को पछाड़ना नामुमकिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
तीसरे ODI में टीम इंडिया की हार के 3 सबसे बड़े कारण, कप्तान गिल के इस फैसले ने हरवाया
तीसरे ODI में टीम इंडिया की हार के 3 सबसे बड़े कारण, कप्तान गिल के इस फैसले ने हरवाया
एशियन गेम्स: आज कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी? नीरू ढांढा होंगी ध्वजवाहक
एशियन गेम्स: आज कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी? नीरू ढांढा होंगी ध्वजवाहक

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
OUT या नॉट आउट? भारत-वेस्टइंडीज तीसरे ODI में अंपायर के फैसले पर बवाल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
पशुपालकों को बिना जमानत 2 लाख रुपये तक लोन, ऐसे बनवाएं KCC
Embed widget