एक्सप्लोरर

PAK vs AFG: बाबर आजम और शफीक की फिफ्टी के बाद इफ्तिखार अहमद ने किया फिनिश, अफगानिस्तान के सामने 283 रनों का लक्ष्य

World Cup 2023: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रनों का स्कोर बनाया. पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 92 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली.

PAK vs AFG Innings Report: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रनों का स्कोर बनाया. पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 92 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके अलावा ओपनर अब्दुल्लाह शफीक ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया. अब्दुल्लाह शफीक ने 75 गेंदों पर 58 रन बनाए. इस ओपनर ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े. इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम...

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी रही. पाकिस्तानी ओपनर अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने 10.1 ओवर में 56 रन जोड़े. इमाम उल हक 22 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवैलियन लौटे. वहीं, वर्ल्ड कप में लगातार रन बना रहे पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर चलते बने. साउद शकील ने 34 गेंदों पर 25 रनों का योगदान दिया. 

इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. इफ्तिखार अहमद और शादाब खान के बीच 73 रनों की पार्टनरशिप हुई. इफ्तिखार अहमद ने 27 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, शादाब खान ने 38 गेंदों पर 40 रन बनाए.

ऐसा रहा अफगानिस्तानी गेंदबाजों का हाल...

अफगानिस्तान के गेंदबाजों की बात करें तो नूर अहमद सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. नूर अहमद ने 10 ओवर में 49 रन देकर 3 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. नवीन उल हक ने पाकिस्तान के 2 बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 1-1 विकेट झटके.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान प्वॉइंट्स टेबल में कहां है?

बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर काबिज है. अब तक पाकिस्तानी टीम ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह 4 मैचों में पाकिस्तान के 4 प्वॉइंट्स हैं. वहीं, अफगानिस्तान प्वॉइंट्स टेबल में दसवें नंबर पर है. अब तक अफगानिस्तान ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें महज 1 जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह अफगानिस्तान के 4 मैचों में 2 प्वॉइंट्स हैं. अगर अफगान टीम मुकाबला जीतती है तो इंग्लैंड, श्रीलंका, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश जैसी टीमों से आगे निकल जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Bishan Singh Bedi Death: वेस्टइंडीज को घर में दी थी मात, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए थे 10 विकेट, ऐसी महान रही बिशन सिंह बेदी की शख्सियत

Team India: वर्ल्ड कप के बीच में टीम इंडिया को ये क्या हुआ? रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल चले गए घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
चित्रकूट: किडनैपर कल्लू का एनकाउंटर, 40 लाख फिरौती के लिए कर दी थी व्यापारी के बेटे की हत्या
चित्रकूट: किडनैपर कल्लू का एनकाउंटर, 40 लाख फिरौती के लिए कर दी थी व्यापारी के बेटे की हत्या
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
अमेरिका में अधिकारियों ने 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया, मचा बवाल, कमला हैरिस बोलीं- ये तो बेबी
अमेरिका में अधिकारियों ने 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया, मचा बवाल, कमला हैरिस बोलीं- ये तो बेबी

वीडियोज

Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !
Karnataka Crime News: शादी से पहले खून की वारदात, धारवाड़ में मंगेतर ने दुपट्टे से की हत्या | ABP
Bharat Ki Baat: शंकराचार्य 'सीरीज' का नया एपिसोड रिलीज | Shankaracharya Controversy | CM Yogi
Janhit with Chitra Tripathi: सनातन से 'साजिश' चल रही है? | Shankaracharya Controversy | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
चित्रकूट: किडनैपर कल्लू का एनकाउंटर, 40 लाख फिरौती के लिए कर दी थी व्यापारी के बेटे की हत्या
चित्रकूट: किडनैपर कल्लू का एनकाउंटर, 40 लाख फिरौती के लिए कर दी थी व्यापारी के बेटे की हत्या
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
अमेरिका में अधिकारियों ने 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया, मचा बवाल, कमला हैरिस बोलीं- ये तो बेबी
अमेरिका में अधिकारियों ने 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया, मचा बवाल, कमला हैरिस बोलीं- ये तो बेबी
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को रिलीज से चंद घंटे पहले बड़ा झटका, सुबह के शो हो सकते हैं कैंसिल, चौंका देगी वजह
'बॉर्डर 2' को रिलीज से चंद घंटे पहले बड़ा झटका, सुबह के शो हो सकते हैं कैंसिल, चौंका देगी वजह
हर किसी को नहीं मिलता पीएम उज्ज्वला योजना का फायदा, ये महिलाएं नहीं कर सकतीं आवेदन
हर किसी को नहीं मिलता पीएम उज्ज्वला योजना का फायदा, ये महिलाएं नहीं कर सकतीं आवेदन
देख लें डॉग लवर्स... कुत्ते को प्यार से सहला रहा था शख्स, फिर अचानक कर दिया हमला, देखें वीडियो
देख लें डॉग लवर्स... कुत्ते को प्यार से सहला रहा था शख्स, फिर अचानक कर दिया हमला, देखें वीडियो
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर भेजें देशभक्ति से भरे प्रेरणादायक कोट्स, जो भर देंगे हर भारतीय में जोश
77वें गणतंत्र दिवस पर भेजें देशभक्ति से भरे प्रेरणादायक कोट्स, जो भर देंगे हर भारतीय में जोश
Embed widget