एक्सप्लोरर

PAK vs BAN: ऐसी हो सकती है पाकिस्तान और बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Pakistan vs Bangladesh: आज 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत होगी. मैच से पहले जानिए इस मैच में कौन बाजी मार सकता है.

Pakistan vs Bangladesh Match Prediction: 2023 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगी. दोनों ही टीमें इस विश्व कप में लगातार मैच हार रही हैं. ऐसे में इस मुकाबले से दोनों जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेंगी. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला किसी नॉकआउट से कम नहीं है. 

अपने शुरुआती दो मैच जीतने के बाद बाबर आजम की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है. ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ वो जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी. वहीं बांग्लादेश की टीम भी नीदरलैंड से हार का बदला पाकिस्तान से लेना चाहेगी. 

वनडे में हेड टू हेड आंकड़े

वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक पाकिस्तान और बांग्लादेश का सामना कुल 38 बार हुआ है. इस दौरान पाकिस्तान ने 33 मैच जीते हैं. वहीं पांच मैचों में बांग्लादेश ने उलटफेर किया है. इससे पहले 2023 एशिया कप में दोनों टीमें भिड़ी थीं. तब पाकिस्तान ने आसानी से बाजी मारी थी. वहीं 2019 विश्व कप में भी पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी. 

पिच रिपोर्ट 

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. हालांकि, तेज गेंदबाजों को भी यहां काफी उछाल मिलता है. ओस के प्रभाव को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर होगी. हालांकि, पाकिस्तान की जीत के ज्यादा चांस हैं. बांग्लादेश के कई खिलाड़ी आईपीएल में यहां खेलते हैं. साथ ही वे भारत के खिलाफ भी इस मैदान पर खेल चुके हैं. ऐसे में वे इस पिच को पाकिस्तान से बेहतर समझ सकते हैं. 

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- फखर जमान/इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान/उसामा मीर, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ.   

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन- तंजीद हसन शाकिब, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरफुल इस्लाम. 

यह भी पढ़ें-

PAK vs BAN: आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला, जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी दोनों टीमें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर महमूद मदनी ने CM नीतीश को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर महमूद मदनी ने CM नीतीश को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध करने वाले यूरोपीय देशों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ
ग्रीनलैंड पर कब्जे का समर्थन न करने वालों पर फूटा ट्रंप का टैरिफ बम, फ्रांस समेत 8 देशों की बढ़ेगी मुश्किल
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
HPSC Recruitment 2026: वेटरनरी सर्जन के 162 पदों पर भर्ती, 20 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
वेटरनरी सर्जन के 162 पदों पर भर्ती, 20 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
Mountain Formation: कैसे हुआ था पहाड़ों का निर्माण, क्या वक्त के साथ बढ़ती है इनकी ऊंचाई?
कैसे हुआ था पहाड़ों का निर्माण, क्या वक्त के साथ बढ़ती है इनकी ऊंचाई?
Embed widget