एक्सप्लोरर

'शर्मनाक' हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव, शाहीन अफरीदी बाहर; दूसरे टेस्ट के लिए 12 नाम का एलान

PAK vs BAN 2nd Test: पाकिस्तान ने 30 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए 12 खिलाड़ियों की टीम का एलान कर दिया है. शाहीन अफरीदी को बाहर कर दिया गया है.

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम की खूब फजीहत हो रही है. कप्तान शान मसूद से लेकर स्टार बल्लेबाज बाबर आजम तक आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अब दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं. पीसीबी ने 30 अगस्त से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए 12 नाम का एलान कर दिया है. इसमें से ही अब प्लेइंग इलेवन का चयन किया जाएगा. 

शाहीन अफरीदी बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं होंगे. अफरीदी को रावलपिंडी टेस्ट के 12 खिलाड़ियों की टीम में शामिल नहीं किया गया है. पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में अफरीदी ने 96 रन देकर दो विकेट लिए थे. हालांकि, बोर्ड ने अफरीदी के बाहर होने का कारण नहीं बताया है. 

इन 12 खिलाड़ियों की मिली जगह- शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, अबदुल्लाह शफीक, सैम अयूब, सलमान अली आगा, अबरार अमहद, नसीम शाह, मोहम्मद अली, मीर हमजा और खुर्रम शहजाद.  

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- अबदुल्लाह शफीक, सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान अली आगा, अबरार अमहद, नसीम शाह, मोहम्मद अली और खुर्रम शहजाद.

पहले टेस्ट में पाकिस्तान की शर्मनाक हार

पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने पहली पारी 448 रनों पर घोषित की थी. इसके जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 565 रन बना डाले. इसके बाद दूसरी पारी में पाकिस्तान टीम सिर्फ 146 रनों पर सिमट गई और फिर बांग्लादेश ने 10 विकेट से मैच जीत लिया. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की यह पहली जीत थी.  

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget