एक्सप्लोरर

PAK vs BAN: शान मसूद और अब्दुल्लाह शफीक ओपनर, सरफराज खान विकेटकीपर? पहले टेस्ट में ऐसी होगी पाकिस्तान की प्लेइंग XI

PAK vs BAN 1st Test: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त से खेला जाएगा. जानें इस मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

Pakistan Playing 11 vs Bangladesh: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बुधवार, 21 अगस्त से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी. पाकिस्तान के लिए इस टेस्ट में कप्तान शान मसूद और स्टार बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक पारी की शुरुआत कर सकते हैं. यहां जानें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

अब्दुल्लाह शफीक के टेस्ट आंकड़े बेहद शानदार हैं. वह अब तक 17 टेस्ट मैचों में एक दोहरे शतक समेत चार शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं. ऐसे में सैम अयूब को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. शफीक कप्तान शान मसूद के साथ पारी का आगाज़ कर सकते हैं. वहीं तीन नंबर पर पूर्व कप्तान बाबर आजम का खेलना तय है.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तान शान मसूद बड़ा प्रयोग कर सकते हैं. दरअसल, मसूद मोहम्मद रिजवान और सरफराज खान दोनों को अंतिम ग्यारह में जगह दे सकते हैं. अभी तक रिजवान और सरफराज में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती थी. पर बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में इन दोनों को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है. 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान चार नंबर पर खेलते दिख सकते हैं. वहीं पांच नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर सलमान अली आगा और छह नंबर पर उपकप्तान सऊद शकील का खेलना लगभग तय है. वहीं सात नंबर पर पूर्व कप्तान सरफराज खान बतौर विकेटकीपर खेलते दिख सकते हैं. 

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद स्पिन विभाग लीड करते दिखेंगे. वहीं तेज गेंदबाजी में स्टार पेसर शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह के साथ मीर हमजा एक्शन में दिख सकते हैं. हालांकि, मोहम्मद अली और खुर्रम शहजाद के रूप में दो और विकल्प भी हैं. 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, सरफराज खान (विकेटकीपर), अबरार अहमद, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और मीर हमजा. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: छाए रहेंगे बादल, मौसम लेगा यूटर्न, दिल्ली, यूपी बिहार को लेकर IMD की नई चेतावनी
छाए रहेंगे बादल, मौसम लेगा यूटर्न, दिल्ली, यूपी बिहार को लेकर IMD की नई चेतावनी
UP Weather: यूपी में कल से बारिश का दौर, आज साफ रहेगा आसमान, ठंड का असर हुआ कम
यूपी में कल से बारिश का दौर, आज साफ रहेगा आसमान, ठंड का असर हुआ कम
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए

वीडियोज

Sansani:Crime News : पटना में एक और छात्रा की 'डेथ मिस्ट्री' ! | Crime News
दहेज मांगा तो चौराहे पर लगेगी फोटो! गांव वालों ने लालची दूल्हों को ऐसे सिखाया सबक
'शंकराचार्य' के स्नान पर राजनीति के पीछे का असली खेल क्या?
Bharat Ki Baat: Akhilesh-Rahul की जोड़ी का नया दांव, 27 में यूपी और 29 में दिल्ली फतह की तैयारी! | UP
Sandeep Chaudhary: SIR अभियान या टारगेटेड स्ट्राइक? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण |SIR Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: छाए रहेंगे बादल, मौसम लेगा यूटर्न, दिल्ली, यूपी बिहार को लेकर IMD की नई चेतावनी
छाए रहेंगे बादल, मौसम लेगा यूटर्न, दिल्ली, यूपी बिहार को लेकर IMD की नई चेतावनी
UP Weather: यूपी में कल से बारिश का दौर, आज साफ रहेगा आसमान, ठंड का असर हुआ कम
यूपी में कल से बारिश का दौर, आज साफ रहेगा आसमान, ठंड का असर हुआ कम
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
"लेकिन हमारे बॉस तो आप ही हैं" PM मोदी ने नितिन नबीन को बोला अपना बॉस तो सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
Embed widget