एक्सप्लोरर

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के नए कप्तान शान मसूद ने कर दिया कमाल, पहले दिन बना डाले 156 रन; बाबर-इमाम रहे फ्लॉप

AUS vs PAK: पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले 4 दिन का वॉर्मअप मुकाबला खेल रही है, जिसमें टीम के नए कप्तान शान मसूद ने शानदार पारी खेली.

Pakistan vs Prime Ministers XI: पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. शान मसूद की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले प्राइम मिनिस्टर इलेवन से 4 दिन का वॉर्मअप मुकाबला खेल रही है. वॉर्मअप मैच के पहले दिन पाकिस्तान के नए टेस्ट कप्तान शान मसूद ने कमाल कर दिया. वह अकेले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों के सामने डटे रहे और शानदार शतक जड़ दिया. वहीं इमाम उल हक और बाबर आज़म का बल्ला खामोश रहा.

वॉर्मअप मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक शान मसूद 156 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 1 छक्का निकला. वहीं इमाम उल हक 13 और बाबर आज़म 40 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले अब्दुल्ला शफीक ने 38 रनों की पारी खेली. 

मुकाबले के पहले दिन बैटिंग के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम ने दिन खत्म होने तक 89.4 ओवर में 6 विकेट पर 324 रन स्कोर कर लिए हैं. शान मसूद के अलावा टीम के बाकी लगभग सभी बल्लेबाज़ नाकाम साबित हुए. विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज़ खान ने 47 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 41 रनों की पारी खेली. 

बता दें कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरे टेस्ट की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी और आखिरी टेस्ट 03 जनवरी, 2024 से शुरू होगा. 

वर्ल्ड कप 2023 के बाद बाबर ने छोड़ी कप्तानी 

गौरतलब है कि हाल ही में भारत की मेज़बानी में खेले गए 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया था. बाबर की अगुवाई वाली पाकिस्तान 9 में से 4 लीग मैच ही जीत सकी थी, जिसके बाद तत्कालीन कप्तान रहे बाबर आज़म की खूब आलोचना हुई थी. अलोचना के बाद बाबर ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था.

 

ये भी पढे़ं...

Sachin And Virat: सचिन और विराट को मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, इस दिन अयोध्या जाएंगे दोनों दिग्गज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर? धमाकेदार जीत से श्रीलंका सुपर-8 में; पथुम निसांका का मैच विनिंग शतक 
टी20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर? धमाकेदार जीत से श्रीलंका सुपर-8 में; निसांका का मैच विनिंग शतक 
AUS vs SL: करो या मरो के मैच ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 181 का स्कोर, मार्श-हेड ने लगाई फिफ्टी
करो या मरो के मैच ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 181 का स्कोर, मार्श-हेड ने लगाई फिफ्टी
ऑक्शन में 6 टीमों ने खर्च किए करोड़ों, दिग्गजों पर जमकर बरसा पैसा; जानें किसे मिली कितनी रकम
ऑक्शन में 6 टीमों ने खर्च किए करोड़ों, दिग्गजों पर जमकर बरसा पैसा; जानें किसे मिली कितनी रकम
कोलंबो में पाकिस्तान को धूल चटाकर स्वदेश लौटी टीम इंडिया, जानें कहां और किसके खिलाफ खेलेगी अगला मैच
कोलंबो में पाकिस्तान को धूल चटाकर स्वदेश लौटी टीम इंडिया, जानें अगला मैच किसके खिलाफ

वीडियोज

Bharat Ki Baat: करप्शन की 'धार', 65 लाख बेकार? | Mahoba Water Tank | CM Yogi | Akhiesh Yadav
Sandeep Chaudhary: 4 बार तारीख बढ़ी...फिर भी SIR में गड़बड़ी?
Sandeep Chaudhary: 4 बार तारीख बढ़ी...फिर भी SIR में गड़बड़ी? | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: 4 बार तारीख बढ़ी...फिर भी SIR में गड़बड़ी? | CM Yogi | Seedha Sawal
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका, अचानक गिरे रेट! देखिए |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खतरे में PCB चीफ मोहसिन नकवी की कुर्सी? भारत से हार के बाद गुस्सा हुए आसिम मुनीर, शहबाज को क्या भेजा मैसेज
खतरे में PCB चीफ नकवी की कुर्सी? भारत से हार के बाद गुस्सा हुए मुनीर, शहबाज को क्या भेजा मैसेज
Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 1699 सेंटर बने, जानिए क्या-क्या लेकर जा सकेंगे
बिहार में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 1699 सेंटर बने, जानिए क्या-क्या लेकर जा सकेंगे
'लिंकअप-ब्रेकअप से कौन नहीं गुजरता', रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को बताया अच्छा दोस्त, शिल्पा शेट्टी संग बॉन्ड पर किया रिएक्ट
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को बताया अच्छा दोस्त, शिल्पा शेट्टी संग बॉन्ड पर किया रिएक्ट
कोलंबो में पाकिस्तान को धूल चटाकर स्वदेश लौटी टीम इंडिया, जानें कहां और किसके खिलाफ खेलेगी अगला मैच
कोलंबो में पाकिस्तान को धूल चटाकर स्वदेश लौटी टीम इंडिया, जानें अगला मैच किसके खिलाफ
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की प्रचंड जीत के बाद भी बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक में कभी नहीं हुआ ऐसा!
तारिक रहमान की प्रचंड जीत के बाद भी बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक में कभी नहीं हुआ ऐसा!
मेहंदी में बनाया Amazon का ‘स्माइल’ लोगो, ऑफिस से शुरू हुई लव स्टोरी को दुल्हन ने यूं बनाया खास, वीडियो वायरल
मेहंदी में बनाया Amazon का ‘स्माइल’ लोगो, ऑफिस से शुरू हुई लव स्टोरी को दुल्हन ने यूं बनाया खास, वीडियो वायरल
Cervical Cancer Screening: महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे बड़ा खतरा, जानें 5 मिनट का टेस्ट कैसे बचा सकता है जान?
महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे बड़ा खतरा, जानें 5 मिनट का टेस्ट कैसे बचा सकता है जान?
Embed widget