एक्सप्लोरर

यूगांडा का प्लेयर सबसे बूढ़ा, इस देश का खिलाड़ी है बच्चे की उम्र का; दोनों टी20 वर्ल्ड कप में मचाएंगे सनसनी

T20 World Cup 2024: आगामी वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज और सबसे युवा खिलाड़ी की उम्र में अंतर आपके होश उड़ा सकती है. यूगांडा के क्रिकेटर की उम्र 43 साल से भी ज्यादा है.

T20 World Cup 2024: टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहला विश्व कप साल 2007 में हुआ था. अब तक आठ टी20 विश्व विजेता रह चुके हैं, लेकिन 2024 का वर्ल्ड कप सबसे खास रहने वाला है. इस टूर्नामेंट में 20 अलग-अलग देशों की टीम भाग ले रही होंगी. भारत इस समय दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम है, लेकिन इस बार कई एसोसिएट देशों को भी अवसर मिला है. इस टूर्नामेंट में बहुत अनुभवी खिलाड़ियों से लेकर युवा भी भाग ले रहे हैं. इसलिए जब आप टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे उम्रदराज और सबसे युवा खिलाड़ी की उम्र में अंतर जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे. उनकी उम्र में 25 साल का अंतर है.

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप में शामिल सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का नाम फ्रैंक नसुबुगा है, जो यूगांडा के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. फ्रैंक की उम्र 43 साल 254 दिन है और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहला कदम 1997 में रखा था, जब उनकी उम्र मात्र 16 साल हुआ करती थी. उन्हें अपने देश के लिए क्रिकेट खेलते हुए 27 साल हो चुके हैं, जो अपने आप में ऐतिहासिक कीर्तिमान है. वो साल 2011 से नियमित रूप से यूगांडा की टीम के लिए खेल रहे हैं और ये पहला मौका है जब यूगांडा टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रही होगी.

सबसे युवा प्लेयर

एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की उम्र 43 साल से भी अधिक है. वहीं आगामी टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी नेपाल के गुलशन झा होंगे, जिनकी उम्र अभी मात्र 18 साल 77 दिन है. गुलशन ने नेपाल के लिए खेलते हुए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू साल 2021 में किया था. वो अब तक नेपाल के लिए 29 टी20 मैचों में 19 विकेट लेने के अलावा 362 रन भी बना चुके हैं. दूसरी ओर 27 वनडे मैचों में उन्होंने 21 विकेट लेने के अलावा 514 रन भी बनाए हैं. गुलशन पेशे से एक गेंदबाज हैं, लेकिन उन्हें एक ऑल-राउंडर कहना गलत नहीं होगा.

यह भी पढ़ें:

COVID में गई नौकरी, पिता का हुआ भारी लॉस; यूगांडा के खिलाड़ी का सूर्यकुमार और श्रेयस अय्यर से है खास कनेक्शन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स
हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स

वीडियोज

Maharashtra Politics: 'औरंगजेब की कब्र के बगल में दफन कर देंगे'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh | Imtiaz
Weather News Update: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित | Snowfall
NEET Student Death: Patna NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ सबसे बड़ा खुलासा!
Noida Yuvraj Case Update: रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल, सोशल मीडिया पर नया वीडियो आया सामने |ABPLIVE
Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स
हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
Pregnancy Chances After Periods: पीरियड्स के कितने दिन बाद सबसे ज्यादा होते हैं मां बनने के चांस? ऐसे दूर करें कंफ्यूजन
पीरियड्स के कितने दिन बाद सबसे ज्यादा होते हैं मां बनने के चांस? ऐसे दूर करें कंफ्यूजन
रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने होगी तगड़ी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया तो खाते में आएंगे 20500
रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने होगी तगड़ी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया तो खाते में आएंगे 20500
Embed widget