New Zealand vs South Africa 1st T20I Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब टी20 विश्व कप के बाद पहले ही मैच में न्यूजीलैंड को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा. इस दफा कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला गंवाया. 

Continues below advertisement

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला माउंट माउंगानुई में खेला गया. घरेलू सरजमीं पर हुए मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में कीवी टीम बिल्कुल बेबस नजर आई. 

मुकाबले का हाल 

मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम 14.3 ओवर में सिर्फ 91 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए जेम्स नीशम ने 21 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. नीशम के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका. टीम के कुल 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. 

Continues below advertisement

इस दौरान अफ्रीका के लिए नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. बाकी गेराल्ड कोएत्जी, ओटनेल बार्टमैन और केशव महाराज ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले. 

अफ्रीका ने आसानी से जीता मैच 

रन चेज के लिए उतरी अफ्रीका ने 20 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से आसान जीत अपने नाम कर ली. छोटे चेज में टीम के लिए कॉनर एस्टरहुइजेन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45* रन स्कोर किए. हालांकि उनके अलावा बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे बाकी चार बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके. 

इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमीसन, जैकरी फाउल्क्स और मिचेल सेंटनर ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाला. जेमीसन सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 3.4 ओवर में 28 रन खर्चे. उनकी इकॉनमी 7.60 की रही. 

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तानी दिग्गज ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से क्रिकेट जगत हैरान