NZ vs PAK Super-8: बारिश की वजह से रद्द हुआ न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 प्वाइंट
New Zealand vs Pakistan Super-8: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच रद्द हो गया है. कोलंबो में लगातार बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ. मैच का टॉस हुआ था, लेकिन खेल नहीं शुरू हो सका.
मोहम्मद वाहिदLast Updated: 21 Feb 2026 09:13 PM

बैकग्राउंड
2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो गए हैं. अब 8 टीमों के बीच ट्रॉफी की असली जंग शुरू हुई है. सबसे पहले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान...More
2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो गए हैं. अब 8 टीमों के बीच ट्रॉफी की असली जंग शुरू हुई है. सबसे पहले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज फखर जमान को मौका मिला है. वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. पाकिस्तान या न्यूजीलैंड, हेड टू हेड में कौन आगे? अब तक पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कुल 49 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में पाकिस्तान ने बढ़त हासिल करते हुए 24 में जीत दर्ज की है, जबकि बाकी के 23 मैच कीवी टीम ने अपने नाम किए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 की जंग में कौन सी टीम किस पर हावी पड़ती है. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट टूर्नामेंट के लीग चरण में आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए ज्यादा कारगर दिखाई दी है. इस मैदान पर तेजी से रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. गेंद थोड़ा रुककर आती है, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में दिक्कत होती है. वहीं तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन अब तक हुए मुकाबलों में स्पिनर ज्यादा कारगर दिखे हैं. इस मैदान पर अब तक 64 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 27 मैच, जबकि चेज करने वाली टीमों ने 36 में जीत दर्ज की है. मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 144 रन है. लिहाजा, यहां टीमें पहली पारी में 170 तक बोर्ड पर लगाकर जीत की तरफ देख सकती हैं. पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक. न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी.
NZ vs PAK Match Abandoned Due To Rain: रद्द हो गया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच रद्द हो गया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का यह पहला मुकाबला था. सुपर-8 में रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया गया. मैच का टॉस समय पर हुआ था, लेकिन टॉस के तुरंत बाद बारिश आ गई. करीब ढाई घंटे बारिश रुकने का इंतजार किया गया, लेकिन लगातार बारिश के बाद मैच रद्द कर दिया गया.