एक्सप्लोरर

Watch: भोजपुरी गाने पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने थिरकाई कमर, 'लॉलीपॉप लागेलू' का वीडियो वायरल 

New Zealand: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर जेम्स नीशम भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं.

New Zealand Cricketer Dance On Bhojpuri Song: नेपाल प्रीमियर लीग में कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे, जिसमें पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन भी शामिल थे. टूर्नामेंट खत्म हो चुका है और जनकपुर बोल्ट्स ने खिताब अपने नाम किया है. इस टीम में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम भी शामिल थे. यह नीशम के लिए पहला टी20 खिताब था, जिसको जीतने के बाद वह काफी उत्साहित दिखाई दिए. जीत की खुशी में नीशम ने भोजपुरी गाने पर कमर थिरका दी. 

नीशम के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यूजीलैंड के नीशम भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. भले ही वह गाने को समझ नहीं पा रहे हैं, लेकिन डांस में पूरी तरह मगन नजर आ रहे हैं. यह वीडियो जनकपुर बोल्ट्स की जीत के बाद हुई पार्टी का बताया जा रहा है. डांस के दौरान नीशम नेपाल का झंडा भी फहराते हुए दिख रहे हैं. 

नीशम ने पहली बार जीता किसी टी20 लीग का खिताब

बता दें कि नीशम अब तक करीब अलग-अलग टीमों के लिए 18 लीग में हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन उन्हें किसी भी टीम के साथ खिताब जीतने में सफलता नहीं मिली. यह नीशम की किसी टीम के साथ पहली बार टी20 खिताब जीतने की खुशी थी, जो उनके डांस में साफ झलक रही थी. 

ऐसा रहा था फाइनल मैच का हाल 

नेपाल प्रीमियर लीग का फाइनल मैच सुदूर पश्चिम रॉयल्स और जनकपुर बोल्ट्स के बीच खेला गया. मुकाबले में सुदूर पश्चिम रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 184/9 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे सैफ जैब ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए. 

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनकपुर बोल्ट्स ने 19.2 ओवर में 185/5 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे लाहिरु मिलन्था ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 9 चौके और 4 चौकों की मदद से 87 रन बनाए. 

 

ये भी पढ़ें...

PAK vs SA: इस पाकिस्तानी ओपनर ने बनाया शर्मनाक हैट्रिक का रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PBKS vs DC Highlights: सिर्फ 9% थी उम्मीद, दिल्ली ने पंजाब के जबड़े से छीनी जीत; अक्षर-मिलर-आशुतोष ने हारा मैच जिताया
सिर्फ 9% थी उम्मीद, दिल्ली ने पंजाब के जबड़े से छीनी जीत; अक्षर-मिलर-आशुतोष ने हारा मैच जिताया
IPL डेब्यू से पहले मार दी डबल सेंचुरी, पंजाब किंग्स के Ben Dwarshuis ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
IPL डेब्यू से पहले मार दी डबल सेंचुरी, पंजाब किंग्स के Ben Dwarshuis ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
PBKS vs DC 1st Innings Highlights: पंजाब ने दिल्ली को जमकर धोया, 16 गेंद 50 बनाकर रचा इतिहास, स्टार्क की बंपर पिटाई; बना डाले 210
पंजाब ने दिल्ली को जमकर धोया, 16 गेंद 50 बनाकर रचा इतिहास, स्टार्क की बंपर पिटाई; बना डाले 210
प्रियांश आर्य ने तूफानी बैटिंग से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, दिल्ली के खिलाफ कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
प्रियांश आर्य ने तूफानी बैटिंग से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, दिल्ली के खिलाफ कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

वीडियोज

Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi
Janhit | Tamil Nadu New CM: ये है साउथ का नया 'पावर कपल'? | Vijay | Trisha | TVK
PM modi on Gold | Sandeep Chaudhary: PM की बचत अपील का सबसे सटीक विश्लेषण | LPG-Oil Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
हिमंता बिस्व सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, ये चार विधायक बनेंगे मंत्री, कहां और कैसे देखें Live
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
पीएम मोदी की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'लोगों को लग रहा है कि क्या फिर...'
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
होर्मुज से धड़ाधर पाकिस्तान लेकर आ रहा तेल टैंकर, क्यों इस्लामाबाद पर इतना मेहरबान हुआ ईरान?
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
कितने साल होती है सोलर पैनल की लाइफ, कैसे तय होती है इसकी एक्सपायरी डेट?
Summer Care Tips: खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
खून सूखना-जलन या सूजन... ज्यादा गर्मी से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर, यह कितनी खतरनाक?
Embed widget