एक्सप्लोरर

IND vs NZ: 36 साल में भारत की पहली हार, बेंगलुरु में न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास; 8 विकेट से जीता पहला टेस्ट

IND vs NZ 1st Test: भारत को पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हरा दिया है. न्यूजीलैंड ने साढ़े तीन दशकों बाद भारत में कोई मैच जीता है.

New Zealand Beat India first time in 36 years: बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है. मैच में पांचवें दिन कीवी टीम को जीत के लिए 107 रन बनाने थे, जिसे मेहमान टीम ने 2 विकेट खो कर हासिल कर लिया. आखिरी दिन रचिन रवींद्र और विल यंग के बीच 72 रन की पार्टनरशिप ने टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की. मैच के पांचवें दिन भारत के लिए विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने 2 बल्लेबाजों को आउट किया. न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत में कोई टेस्ट मैच जीता है.

बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था, वहीं जब दूसरे दिन टॉस हुआ तो भारत ने पहले बैटिंग चुनी. पहले बैटिंग लेने का अंजाम ये निकला की पूरी टीम इंडिया मात्र 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर पहली पारी में 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल की. कीवी टीम के लिए रचिन रवींद्र ने 134 रनों की शतकीय पारी खेली और टिम सउदी ने भी 65 रनों का अहम योगदान दिया था.

भारत की दमदार वापसी

कप्तान रोहित शर्मा खुद कह चुके थे कि पहली पारी में बैटिंग चुनना उनके करियर के सबसे खराब फैसलों में से एक रहा. मगर टीम इंडिया जब दूसरी पारी में बैटिंग करने आई तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को खूब परेशान किया. दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल चाहे 35 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने क्रमशः 52 और 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. उसके बाद सरफराज खान और ऋषभ पंत ने कमान संभाली, जिनके बीच 177 रन की शानदार पार्टनरशिप हुई. सरफराज ने 150 रन बनाए, वहीं ऋषभ पंत की पारी 99 के स्कोर पर समाप्त हुई. इन दोनों के आउट होने के बाद चौथे दिन भारतीय बैटिंग ढह गई और पारी 462 के स्कोर पर समाप्त हो गई.

36 साल बाद जीता न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड अब तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय सरजमीं पर केवल 2 टेस्ट मैच जीत पाया था. उसकी पहली जीत 1969 और दूसरी जीत 1988 में आई थी. अब उसके 36 साल बाद न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु टेस्ट को जीतकर इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड की इस जीत में मैट हेनरी का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 2 पारियों में कुल 8 विकेट झटके, वहीं विलियम ओ'रूर्के ने भी 7 विकेट झटके. उनके अलावा बल्लेबाजी में रचिन रवींद्र ने दोनों पारियों में कुल 173 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

Ranji Trophy: ऋतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर 87 गेंद में ठोका शतक, ऑस्ट्रेलिया में जाकर मचा सकते हैं तबाही

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL डेब्यू से पहले मार दी डबल सेंचुरी, पंजाब किंग्स के Ben Dwarshuis ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
IPL डेब्यू से पहले मार दी डबल सेंचुरी, पंजाब किंग्स के Ben Dwarshuis ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
PBKS vs DC 1st Innings Highlights: पंजाब ने दिल्ली को जमकर धोया, 16 गेंद 50 बनाकर रचा इतिहास, स्टार्क की बंपर पिटाई; बना डाले 210
पंजाब ने दिल्ली को जमकर धोया, 16 गेंद 50 बनाकर रचा इतिहास, स्टार्क की बंपर पिटाई; बना डाले 210
प्रियांश आर्य ने तूफानी बैटिंग से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, दिल्ली के खिलाफ कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
प्रियांश आर्य ने तूफानी बैटिंग से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, दिल्ली के खिलाफ कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
टूटते-टूटते बचा IPL के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, सिर्फ एक गेंद दूर रह गई पंजाब किंग्स
टूटते-टूटते बचा IPL के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड, सिर्फ एक गेंद दूर रह गई पंजाब किंग्स

वीडियोज

सोनम कपूर से शिल्पा शेट्टी तक, जब इन फिल्मी सितारों ने बच्चों को दिए भगवान से जुड़े नाम
थलापति विजय के CM बनते ही Trisha Krishnan का वायरल पोस्ट, “The love is always louder” ने बढ़ाई dating rumours
Splitsvilla फेम Preet Singh ने खोले शो के बड़े secrets, fake fame, प्यार और heartbreak पर खुलकर की बात
Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
मिडिल ईस्ट में शांति की आखिरी उम्मीद खत्म! यूएस ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुद बंद से तेल की कीमतों में आग
PM मोदी की अपील पर BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान, 'यह ठीक उसी तरह है जैसे सुनामी...'
PM मोदी की अपील पर BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान, 'यह ठीक उसी तरह है जैसे सुनामी...'
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
'रणवीर सिंह को 5 और वैनिटी वैन दे दो', गौरव गेरा ने किया 'धुरंधर' एक्टर को डिफेंड, फराह खान का ऐसा था रिएक्शन
Explained: किन पार्टियों ने अपने पहले चुनाव में सरकार बनाई? प्रफुल्ल महंत से लेकर विजय थलापति तक पहली बार बने CM
किन पार्टियों ने पहले चुनाव में सरकार बनाई? प्रफुल्ल महंत से विजय थलापति तक पहली बार बने CM
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, अग्निमित्रा को महिला कल्याण... शुभेंदु कैबिनेट में जानें किसे कौन सा मंत्रालय
5 हजार का निवेश और 25 हजार की कमाई, गाजर की इस खेती से किसानों ने कमाया मोटा मुनाफा
5 हजार का निवेश और 25 हजार की कमाई, गाजर की इस खेती से किसानों ने कमाया मोटा मुनाफा
Eye Cancer Risk Factors: आंखों में रहता है दर्द या दिखाई देने लगा है धुंधला तो हल्के में न लें, हो सकता है EYE कैंसर
आंखों में रहता है दर्द या दिखाई देने लगा है धुंधला तो हल्के में न लें, हो सकता है EYE कैंसर
Embed widget