एक्सप्लोरर

NEP vs NED: नीदरलैंड्स के 'आयरन मैन' मैक्स ओडाउड, अकेले दम पर जिताया मैच, नेपाल को 6 विकेट से हराया

NEP vs NED: नीदरलैंड्स ने नेपाल को 6 विकेट से हरा दिया है. मैक्स ओडाउड ने फिफ्टी लगाते हुए अकेले दम पर डच टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहली जीत दिलाई है.

NEP vs NED: नीदरलैंड्स ने नेपाल को 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. डच टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मैक ओडाउड ने बनाए, जिन्होंने 48 गेंद में 54 रन बनाकर नीदरलैंड्स की जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया. ओडाउड ने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया. नेपाल पहले खेलते हुए 106 रन के स्कोर पर सिमट गई थी. नेपाल टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित पौडेल ने बनाए, जिनके बल्ले से 37 गेंद में 35 रन की पारी निकली. नेपाल अपनी पारी में पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. दूसरी ओर चूंकि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, इसलिए नीदरलैंड्स को लक्ष्य को हासिल करने में 19 ओवर लग गए. मगर अंत में नीदरलैंड्स 8 गेंद शेष रहते इस भिड़ंत में विजयी रही है.

नीदरलैंड्स के सामने केवल 107 रन का लक्ष्य था, लेकिन यूएसए की क्रिकेट पिचों ने बहुत निराश किया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स ने 3 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था. माइकल लेविट केवल एक रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उसके बाद मैक्स ओडाउड और विक्रमजीत सिंह के बीच 40 रन की साझेदारी हुई. पावरप्ले समाप्त होने तक नीदरलैंड्स ने एक विकेट खो कर 36 रन बना लिए थे. मगर 9वें ओवर में विक्रमजीत 22 रन बनाकर आउट हो गए. रन गति बहुत धीमी पड़ चुकी थी, इसलिए 10 ओवर में नीदरलैंड्स केवल 52 रन ही बना पाई. अगले 3 ओवरों में 19 रन आए, लेकिन 14वें ओवर में सोमपाल कामी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स इससे पहले कुछ कमाल कर पाते, तभी अबिनाश बोहरा ने उन्हें 5 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. आखिरी 5 ओवर में टीम को जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी और मैक्स ओडाउड अब भी क्रीज़ पर डटे हुए थे. आखिरी 2 ओवर में नीदरलैंड्स को 13 रन बनाने थे. मैक्स ओडाउड आखिरी ओवर तक मैच को नहीं खींचना चाहते थे, इसलिए उन्होंने बास डी लीड के साथ मिलकर 19वें ओवर में 15 रन बटोरते हुए नीदरलैंड्स को विश्व कप में पहली जीत दिलाई.

रोहित पौडेल बने इतिहास में सबसे युवा कप्तान

बता दें कि नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के लिए मैदान में उतरते ही रोहित पौडेल, वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे युवा कप्तान बन गए हैं. उनकी उम्र अभी 21 साल 276 दिन है और वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल टीम की कप्तानी कर रहे हैं. उनसे पहले वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान प्रोस्पर उत्सेया थे, जिन्होंने 21 साल 354 दिन की उम्र में 2007 वर्ल्ड कप के दौरान जिम्बाब्वे की कप्तानी की थी.

नेपाल को सपोर्ट करने पहुंचा क्राउड

यूएसए की बात करें या वेस्टइंडीज की, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैचों में अभी तक मैदान पूरी तरह खाली दिखाई दिए हैं. यूएसए vs कनाडा मैच के अलावा अन्य सभी मुकाबलों में आधे से अधिक सीट खाली पड़ी हुई थीं. मगर इस बार ग्रैंड प्रेयेर स्टेडियम में नेपाल के समर्थकों से मैदान खचाखच भरा हुआ था. यही फैंस नेपाल को शुरू से लेकर अंत तक अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते रहे. 

यह भी पढ़ें:

सिर्फ 7 हजार की दर्शकों की क्षमता, ये क्या मजाक है; टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा ये छोटा सा मैदान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल
Weather Today: उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-NCR में घना कोहरा, यूपी-बिहार में शीतलहर
उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-NCR में घना कोहरा, यूपी-बिहार में शीतलहर
रविवार को एनएसई-बीएसई पर होगा कारोबार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
रविवार को एनएसई-बीएसई पर होगा कारोबार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
एक्सपायरी डेट वाला फोन चला रहे हैं क्या? ऐसे करें खुद पता, बच जाएंगे बड़े नुकसान से
Embed widget