एक्सप्लोरर

HKSS 2024: नेपाल ने कर डाला बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को बुरी तरह हराया

NEP vs ENG: पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 5.5 ओवर में 6 विकेट पर 97 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में नेपाल ने 4.2 ओवर में बिना किसी विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Hong Kong Super Sixes, NEP vs ENG: हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस टूर्नामेंट में नेपाल ने इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया. नेपाल ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 5.5 ओवर में 6 विकेट पर 97 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में नेपाल ने 4.2 ओवर में बिना किसी विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. नेपाल के लिए संदीप जोरा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. संदीप जोरा 12 गेंदों पर 50 रन बनाकर रिटायर्ड हुए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 6 छक्के लगाए. इसके अलावा राशिद खान 5 गेंदों पर 21 रन बनाकर नॉटआउट रहे. राशिद खान ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े. जबकि लोकेश बम ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए रवि बोपारा और समित पटेल

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 5.5 ओवर में 6 विकेट पर 97 रनों का स्कोर बनाया. इंग्लैंड के लिए रवि बोपारा ने सबसे ज्यादा 12 गेंदों पर 49 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 7 छक्के लगाए. जबकि समित पटेल 17 गेंदों पर 39 रन बनाकर पवैलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के जड़े. हालांकि, इसके अलावा अन्य अंग्रेज बल्लेबाजों ने निराश किया. इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स डेविज जीरो पर आउट हो गए. वहीं, जॉर्डन थॉम्पसन बिना कोई रन बनाए चलते बने. एडवर्ड जॉर्ज बर्नार्ड ने 4 गेंदों पर 5 रन बनाए. रवि बोपारा और समित पटेल के अलावा अन्य अंग्रेज बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके.

ऐसा रहा नेपाल के गेंदबाजों का हाल

नेपाल के गेंदबाजों की बात करें तो प्रतीश घारती छेत्री सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. प्रतीश घारती छेत्री ने 2 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए. नारायण जोशी, लोकेश बम और बिबेक यादव को 1-1 कामयाबी मिली.

हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस टूर्नामेंट में नेपाल के मैचों का शेड्यूल

वहीं, अब हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस टूर्नामेंट में शनिवार को नेपाल के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी. साथ ही शनिवार को नेपाल और अमेरिका के बीच मुकाबला खेला जाएगा. सोमवार को नेपाल और स्कॉटलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी.

ये भी पढ़ें-

Watch: लाल कुर्ता और माथे पर तिलक, MS Dhoni ने वाइफ साक्षी के साथ यूं सेलीब्रेट की दिवाली; सामने आया वीडियो

IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले हुए रिलीज, अब नीलामी में अनसोल्ड रहेंगे ये 5 दिग्गज खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड, फिन एलन ने जड़ा सबसे तेज शतक; दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा
दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड, फिन एलन ने जड़ा सबसे तेज शतक
SA vs NZ Semi-Final Highlights: फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा; फिन एलन ने 33 गेंद में जड़ा शतक
फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा; फिन एलन ने 33 गेंद में जड़ा शतक
बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? जानें सेमीफाइनल को लेकर ICC का नियम
बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? जानें सेमीफाइनल को लेकर ICC का नियम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget