एक्सप्लोरर

WPL 2025: मुंबई इंडियंस की नताली साइवर ब्रंट ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, जिसका टूटना नामुमकिन!

Most Runs In WPL Single Season: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल में नताली साइवर ब्रंट ने 28 गेंदों पर 30 रन बनाए. साथ ही उन्होंने इस सीजन 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.

Nat Sciver Brunt Record: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में ऑलराउंडर नताली साइवर ब्रंट का अहम योगदान रहा. इस ऑलराउंडर ने अपनी बैटिंग के अलावा बॉलिंग से मुंबई इंडियंस का काम आसान कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल में नताली साइवर ब्रंट ने 28 गेंदों पर 30 रन बनाए. साथ ही उन्होंने इस सीजन 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने यह कारनामा किया है.

नताली साइवर ब्रंट ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

दरअसल, वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में नताली साइवर ब्रंट के अलावा किसी बल्लेबाज ने 500 रनों का आंकड़ा नहीं छुआ है. इसके अलावा नताली साइवर ब्रंट ने टूर्नामेंट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए. ऐसा करने वाली नताली साइवर ब्रंट इकलौती क्रिकेटर हैं. इस सीजन नताली साइवर ब्रंट ने खूब रन बनाए. नताली साइवर ब्रंट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में टॉप पर रहीं. इस ऑलराउंडर ने 10 मैचों में 65.37 की एवरेज से 523 रन बनाए. जिसमें नताली साइवर ब्रंट का बेस्ट स्कोर 80 रन नॉटआउट रहा. साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड 5 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया.

नताली साइवर ब्रंट ने बैटिंग के बाद बॉलिंग में दिखाया जलवा

इसके अलावा इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में नताली साइवर ब्रंट पांचवें नंबर पर रहीं. नताली साइवर ब्रंट ने 10 मैचों में 22.50 की एवरेज और 7.94 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए. दरअसल, इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में 3 मुंबई इंडियंस की रहीं. मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर और हैली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 18-18 विकेट लिए. इन दोनों के बाद दिल्ली कैपिटल्स की जोस जोनासन ने 8 मैचों में 13 विकेट लिए. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की जॉर्जिया वेयरहम ने 8 मैचों में 12 विपक्षी बल्लेबाजों को आउट किया.

ये भी पढ़ें-

Watch: नीता अंबानी को गले लगाकर खुशी से झूम उठीं हरमन, तो मेरिजन कैप-मेग लेनिंग के निकले आंसू; देखें फाइनल के यादगार लम्हें

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 RCB vs LSG: 29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो
29 गेंद पहले जीती बेंगलुरु, घर पर पहली बार लखनऊ को हराया; गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का हिट शो
इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ; जानें क्या है अपडेट
इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget