एक्सप्लोरर

मैच से पहले इस मुस्लिम क्रिकेटर ने पिच पर नारियल फोड़कर की पूजा और फिर..., वीडियो वायरल

Shams Mulani Video Viral: मुंबई के लोकल क्लबों के बीच खेले जाने वाले कांगा लीग की शुरुआत 10 अगस्त से हो गई. इसकी शुरुआत शम्स मुलानी ने खास बना दी, जिन्होंने विकेट्स की पूजा की. वीडियो वायरल हो रहा है.

भारत में क्रिकेट को पूजा जाता है. जब एक टीम चुनी जाती है तो उसमें न धर्म देखा जाता है और न ही जाती, उसमें सिर्फ उस प्लेयर की काबिलियत ही देखी जाती है. प्लेयर्स भी एक दूसरे के धर्म और रीति-रिवाजों का सम्मान करता हैं. इसका एक उदाहरण मुंबई की कांगा लीग में देखने को मिला, जहां मुस्लिम क्रिकेटर शम्स मुलानी ने हिन्दू रीति रिवाजों से विकेट्स की पूजा की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुंबई में हर साल कांगा लीग का आयोजन होता है, जिसमें मुंबई के लोकल क्रिकेट क्लब खेलते हैं. इस सीजन 10 अगस्त से इसका आयोजन शुरू हो गया है. इस बार आयोजन की शुरुआत करने का अंदाज बेहद खास रहा, जिसने सभी का ध्यान खींचा. शम्स मुलानी ने विकेट्स और पिच की पूजा करके इसकी शुरुआत की.

मुस्लिम क्रिकेटर शम्स मुलानी ने हिन्दू रीति रिवाजों से की विकेट की पूजा

28 वर्षीय शम्स मुलानी मुस्लिम परिवार से आते हैं, उन्होंने कांगा लीग की शुरुआत विकेट्स और पिच की पूजा के साथ की. वह पहले पिच पर बैठे, मिठाई लाए, फूल इत्यादि चढ़ाए और फिर विकेट के सामने नारियल फोड़कर उसके पानी को विकेट्स पर छिड़का. फिर उन्होंने हाथ जोड़े. ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

भारत के कई स्टेडियम में पिच का रख रखाव करने वाले कर्मचारी किसी भी टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले जब पिच को तैयार करते हैं तो इसी तरह से पूजा करते हैं. पिच तैयार होने के बाद भी विकेट्स की पूजा करते हैं. कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए पिच तैयार करते हुए भी कर्मचारी ऐसा करते हैं.

IPL में MI के लिए खेल चुके हैं शम्स मुलानी

शम्स मुलानी इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं. दिल्ली के लिए वह डेब्यू नहीं कर सके, जबकि पिछले साल (2024) में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 2 मैच खेले थे. आईपीएल में खेली एकमात्र पारी में वह 1 रन बनाकर आउट हो गए थे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा

वीडियोज

UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
Bengal Controversy: बंगाल में चुनाव से पहले मुस्लिम Vs हिन्दू या फिर कोई चुनावी 'खेल' | TMC | BJP
Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan
Indigo Flight Crisis: IndiGo की लूट, सरकार मौन क्यों? | Sandeep Chaudhary | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष
बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो हो जाएगी आपकी मौज, बदलने वाले हैं ये नियम
बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो हो जाएगी आपकी मौज, बदलने वाले हैं ये नियम
Malai Egg Curry: घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
Embed widget