अगली ही गेंद पर हरभजन सिंह LBW हुए. दिल्ली जीत से दो गेंद दूर
विकेट - ओवर - 19.3 - दो रन लेने की कोशिश में कप्तान रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या से टकराए और मैदान पर ही गिर पड़े. रोहित शर्मा के आउट होते ही मुंबई की उम्मीदें भी लगभग खत्म. रोहित 65 रन बनाकर हुए आउट. मुंबई को जीत के लिए 3 गेंद पर 13 रन बनाने की जरूरत
विकेट - 18.6 - रोमांचक होते जा रहे मुकाबले में पोलार्ड ने रोहित शर्मा का साथ छोड़ा. 19 रन बनाकर पोलार्ड जहीर खान की गेंद पर हुए आउट
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर अर्द्धशतक पूरा कर आईपीएल में सबसे अधिक अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. रोहित का ये 28वां अर्द्धशतक है.
विकेट - ओवर - 14.3 - जोस बटलर एक बार फिर फेल हुए. अमित मिश्रा की गेंद पर 2 रन बनाने के बाद lbw हुए. स्कोर 110 पर 4
विकेट - ओवर - 12.4 - बेहतरीन पारी खेल रहे क्रुणाल पांड्या 36 रन बनाकर रन आउट हुए. 17 गेंदों की अपनी पारी में क्रुणाल ने 4 चौके और दो छक्के लगाए. तीसरे विकेट के लिए उन्होंने रोहित के साथ 41 रन की साझेदारी की. स्कोर 103 पर 3
विकेट - ओवर - 8-3 - अमित मिश्रा ने दिल्ली को दिलाई दूसरी सफलता, 25 रन बनाकर खेल रहे रायडू मिश्रा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. स्कोर 62 पर 2
पावरप्ले - 165 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी मुंबई इंडियंस को दूसरे ओवर में ही झटका लगा लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और अंबाती रायडू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 52 रन बना लिए हैं. रोहित 19 गेंद में 31 और रायडू 13 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.
विकेट - ओवर - 1.3 - मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका, दो रन लेने की कोशिश में पार्थिव पटेल 1 रन बनाकर हुए रन आउट. स्कोर 9 पर 1
विकेट – ओवर – 16.3 – 48 गेंद पर 60 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद संजू सैसमन मैकक्लानेघन की गेंद पर हुए आउट . स्कोर 125 पर 4
गिरते विकेट को बेहतरीन तरीके से संभालते हुए संजू सैमजन ने 40 गेंद पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया.
विकेट - ओवर 7.6 - दिल्ली को लगा बड़ा झटका, करुण नायर हरभजन सिंह की गेंद को स्वीप करने के चक्कर में गेंद सीधा साउदी के हाथों में खेल गए. अय्यर ने बनाए 5 रनय. स्कोर 54 पर 3
विकेट - ओवर 6.6 - पावर प्ले खत्म होते ही दिल्ली को लगा दूसरा झटका, श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हुए. स्कोर 48 पर 2
पावर प्ले - डी कॉक का विकेट गंवाने के बाद दिल्ली ने फिर से वापसी की है. संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने दिल्ली को दूसरा झटका नहीं लगने दिया. इस बीच कई बेहतरीन शॉट लगाए. सैमसन 10 और अय्यर 18 रन बनाकर मैदान पर हैं. दिल्ली का स्करो 41 पर 1
विकेट - ओवर 1.6 - पारी की पहली ही गेंद से तेज शुरुआत करने वाले क्विंटन डी कॉक 7 गेंद पर 9 रन बनाकर मिशेल मैकक्लानेघन की गेंद पर हुए आउट. स्कोर 11 पर 1
नई दिल्ली: मुम्बई इंडियंस टीम ने शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें मकाबले में टॉस जातकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह दिल्ली का चौथा और मुम्बई का छठा मैच है. दिल्ली ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार दो मैच जीते हैं. उसे लगातार तीसरी जीत की तलाश है.
दूसरी ओर, मुम्बई को पांच में से दो मैचों में जीत मिली है लेकिन तीन मैचों में उसे हार का स्वाद चखना पड़ा है. तालिका में दिल्ली चौथे और मुम्बई छठे स्थान पर है.
टीमें :-
दिल्ली डेयरडेविल्स :- क्विंटन डी कॉक, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद समी, इमरान ताहिर.
मुंबई इंडियंस :- रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, हार्दिक पंड्या, जोस बटलर, अंबाती रायडू, केरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, कुणाल पंड्या, टिम साउदी, मिशेल मैकक्लानेघन और जसप्रीत बुमराह.
