IPL 2026 के लीग स्टेज का आज आखिरी दिन है, जो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला करेगा. पहला मैच दोपहर को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. MI प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन राजस्थान के लिए ये करो या मरो वाला मैच है. अगर RR जीती तो प्लेऑफ में जाएगी और हारी तो बाहर हो जाएगी. इससे पहले मुंबई ने बड़ा दांव चला है, उन्होंने 2 नए खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है.

Continues below advertisement

मुंबई इंडियंस ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले उन्होंने 2 खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. क्विंटन डिकॉक और राज अंगद बावा चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. MI अंतिम मैच में बेखौफ खेलेगी और जीत के साथ अपने सफर को खत्म करना चाहेगी.

इन 2 खिलाड़ियों को किया शामिल

मुंबई ने राजस्थान के बाएं हाथ के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है, जो 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेल चुके हैं. वह 2022 से 2024 तक RCB टीम के लिए खेले थे. उन्होंने IPL की 35 पारियों में 527 रन बनाए हैं, वह एक ही अर्धशतक लगा पाए हैं. देखना होगा कि क्या मुंबई इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को आखरी मैच में खेलने का मौका देगी.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- 1 स्पॉट, 3 दावेदार और 2 मैच... समझिए प्लेऑफ का गणित, RR, PBKS और KKR कैसे कर सकती है क्वालीफाई?

मुंबई ने 25 वर्षीय रुचित आहिर को भी बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया है. सौराष्ट्र के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी20 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें 333 रन बनाए हैं. उनके नाम 2 अर्धशतक हैं. रुचित गेंदबाजी भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश

कब-कहां देखें MI vs RR लाइव मैच?

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. 3 बजे टॉस होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.