एक्सप्लोरर

MIW vs DCW: जेमिमा रॉड्रिग्स की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों का कमाल, दिल्ली ने मुंबई को 29 रनों से हराया

WPL 2024: मुंबई इंडियंस के सामने 193 रनों का लक्ष्य था, लेकिन हरमनप्रीत कौर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 163 रन ही बना सकी. इस तरह डिफेंडिंग चैंपियन को 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

MIW vs DCW Match Report: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हरा दिया. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी जीत मिली है. वहीं, मुंबई इंडियंस को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस के सामने 193 रनों का लक्ष्य था, लेकिन हरमनप्रीत कौर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 163 रन ही बना सकी. इस तरह डिफेंडिंग चैंपियन को 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

मुंबई इंडियंस के लिए अमनजोत कौर ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 42 रन बनाए. ओपनर हैली मैथ्यूज ने 17 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया. जबकि यास्तिका भाटिया, नेट सीवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने क्रमशः 6, 5 और 6 रन बनाए. अमेलिया कैर 20 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि, ओवरों में एस. सजना ने 14 गेंदों पर 24 रन बनाए, लेकिन टीम की हार को टाल नहीं सकी.

प्वॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति हुई मजबूत

वहीं, इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दिल्ली कैपिटल्स के 5 मैचों में 8 प्वॉइंट्स हो गए हैं. जबकि रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के 6-6 प्वॉइंट्स हैं. इसके अलावा यूपी वारियर्ज के 4 प्वॉइंट्स हैं. जबकि गुजरात जाएंट्स को सीजन की पहली जीत का इंतजार है.

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य था, लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. इस टीम के टॉप-3 बल्लेबाज 29 रनों तक पवैलियन का रूख कर चुके थे. ओपनर यास्तिका भाटिया के अलावा नेट सीवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर जल्दी पैवलियन लौट गईं. इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा. दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने का मौका नहीं दिया.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेस जोनासन सबसे कामयाब गेंदबाज रही. जेस जोनासन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. मेरिजन कैप को 2 कामयाबी मिली. इसके अलावा शिखा पांडे, तितात साधु और राधा यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया 192 रनों का विशाल स्कोर

इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रनों का स्कोर बनाया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेमिमा रॉड्रिग्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. जेमिमा रॉड्रिग्स ने 33 गेंदों पर 69 रन नाबाद बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 38 गेंदों पर 53 रनों का योगदान दिया. मुंबई इंडियंस के लिए शबनीम इस्माइल, साइका इशाक, पूजा वस्त्राकर और हैली मैथ्यूज को 1-1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

MIW vs DCW: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी दिल्ली, हरमन-शबनीम की वापसी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2024: मुंबई इंडियंस का कप्तान बनते ही रोहित शर्मा से क्रेडिट छीनने लगे हार्दिक पांड्या, पकड़ा गया बड़ा झूठ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास लेकर सबको चौंकाया
केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास लेकर सबको चौंकाया
उत्तराखंड के दो युवा क्रिकेटर पहुंचे टीम इंडिया में, श्रीलंका दौरे के लिए हुआ सिलेक्शन; जानें इनके बारे में सबकुछ
उत्तराखंड के दो युवा क्रिकेटर पहुंचे टीम इंडिया में, श्रीलंका दौरे के लिए हुआ सिलेक्शन
श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराए पर लिया आलिशान घर, हर महीने के किराए में आ सकती है एक लग्जरी कार
श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराए पर लिया आलिशान घर, हर महीने के किराए में आ सकती है एक लग्जरी कार
FIFA World Cup: मेसी और रोनाल्डो वर्ल्ड कप में कब खेलेंगे पहला मैच? देखें अर्जेंटीना और पुर्तगाल का पूरा शेड्यूल
मेसी और रोनाल्डो वर्ल्ड कप में कब खेलेंगे पहला मैच? देखें अर्जेंटीना और पुर्तगाल का पूरा शेड्यूल

वीडियोज

सपना चौधरी ने दर्ज कराया केस, वीर साहू को कोर्ट की सख्त हिदायत
China ने चली चाल! India ने दिखाई आंख! खेल हुआ INTERNATIONAL! |ABPLIVE
Weather Alert: सावधान! आ गया GODZILLA EL-NINO ! भारत पर होगा खतरनाक असर ABPLIVE
sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीनाक्षी नटराजन का पहला रिएक्शन, बोलीं- '48 घंटे तक चुनाव आयोग ने...'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मीनाक्षी नटराजन का पहला रिएक्शन, बोलीं- '48 घंटे तक चुनाव आयोग ने...'
ममता बनर्जी का जिक्र कर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, 'जब इंदिरा गांधी चुनाव हारी थीं तो...'
ममता बनर्जी का जिक्र कर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, 'जब इंदिरा गांधी चुनाव हारी थीं तो...'
Iran-US War: पीस टॉक पर ग्रीन सिग्नल! US ईरान को देगा बड़ा तोहफा, 16 बिलियन डॉलर के फ्रीज फंड को करेगा अनलॉक
पीस टॉक पर ग्रीन सिग्नल! US ईरान को देगा बड़ा तोहफा, 16 बिलियन डॉलर के फ्रीज फंड को करेगा अनलॉक
श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराए पर लिया आलिशान घर, हर महीने के किराए में आ सकती है एक लग्जरी कार
श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराए पर लिया आलिशान घर, हर महीने के किराए में आ सकती है एक लग्जरी कार
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: कंगना की अदद हिट की हसरत पूरा कर पाएगी 'भारत भाग्य विधाता'? जानें कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
Explained: ...तो इस वजह से FIFA नहीं खेलती भारतीय टीम! 139वीं रैंकिंग और एशिया में 26वां स्थान, क्या यह वाकई भारत है?
FIFA में क्यों नहीं भारतीय टीम? 139वीं रैंकिंग और एशिया में 26वां स्थान, क्या यह वाकई भारत है?
Petrol-Disel Crisis: पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इतने लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इतने लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
Embed widget