एक्सप्लोरर

हार्दिक पांड्या की आंख के ऊपर लगे 7 टांके, दिखाया गजब जज्बा, चोट के बावजूद खेली तूफानी पारी

Hardik Pandya Injury: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 100 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच से पहले हार्दिक की आंख के ऊपर चोट लग गई थी, जिसके बाद 7 टांके लगे.

Hardik Pandya IPL 2025: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले गंभीर चोट लग गई थी. उनकी आंख बाल-बाल बची. आंख के ऊपर लगी चोट के बाद उनके 7 टांके लगाए गए थे, बावजूद इसके कप्तान ने गजब का जज्बा दिखाया और मैदान पर उतरे.

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था. रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की. रिकेल्टन 38 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए, इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके जड़े. 

रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 53 रन बनाए. रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 94 रनों की साझेदारी की. सूर्या और हार्दिक ने 48-48 रन बनाए, दोनों नाबाद रहे और दोनों ने ही 23-23 गेंदें खेली.

मैच से पहले हार्दिक पांड्या को आए 7 टांके

टॉस में जब हार्दिक पांड्या आए तब उनकी आंख के ऊपर पट्टी बंधी हुई थी और उन्होंने एक चश्मा भी पहना हुआ था. तब पता चला कि मैच से पहले उनकी आंख के ऊपर चोट लगी थी और उन्हें 7 टांके आए, बावजूद उन्होंने आराम नहीं किया बल्कि महत्वपूर्ण मैच में मैदान पर उतरे. 

हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेली, 23 गेंदों में उन्होंने 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 117 रनों पर सिमट गई और मुंबई इंडियंस ने 100 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. शानदार बल्लेबाजी के बाद कप्तान ने 1 विकेट भी चटकाया. उन्होंने 1 ही ओवर डाला, जिसमें मात्र 2 रन देकर इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए शुभम दुबे को आउट किया.

IPL 2025 अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंची मुंबई इंडियंस

शुरूआती 5 मैचों में लड़खड़ाई नजर आ रही मुंबई इंडियंस अब जीत के रथ पर सवार हो चुकी है. उसने लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज की है. ये उसकी IPL 2025 में 11 मैचों में 7वीं जीत है. 14 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है. अब अगर वह एक मैच और जीत लेगी तो उसकी प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो जाएगी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget