रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा ईडन गार्डन्स पर एक और जबर्दस्त पारी खेली जिससे मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को छह विकेट से हराकर नौवें इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत की राह पकड़ी.
रोहित और उनकी टीम पुणे सुपरजाइंट्स के हाथों मिली पिछली हार से सबक लेकर इस मैच में कोई गलती नहीं दोहरायी. रोहित ने 54 गेंदों पर नाबाद 84 रन की कप्तानी पारी खेली जिसमें दस चौके और दो छक्के शामिल हैं. उन्हें जोस बटलर (22 गेंदों पर 41 रन) का अच्छा साथ मिला जिनके साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिये 66 रन जोड़े. इससे मुंबई 19.1 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाकर आईपीएल नौ में दूसरे मैच में ही अपना खाता खोलने में सफल रहा.
ओवर 18. 3 - 41 रन बनाकर बटलर हुए आउट.
जोस बटलर ने आते ही मैच का रुख पलट दिया. मुंबई को 18 गेंद पर 22 रन की जरूरत. रोहित 66 और बटलर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ईडन के मैदान पर एक बार फिर रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से कमाल करते हुए अपना अर्द्धशतक पूरा किया. रोहित ने 38 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली है जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं
ईडन के मैदान पर एक बार फिर रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से कमाल करते हुए अपना अर्द्धशतक पूरा किया. रोहित ने 38 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली है जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं
ओवर 11. 5 - मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका, 8 गेंद पर 20 रन की तूफानी पारी खेलने वाले मैक्लेघन हुए आउट. स्कोर 109 पर 3
ओवर 10.1 - मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, हार्चिक पांड्या एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 9 रन ही बना सके. स्कोर 87 पर 1
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पार्थिव पटेल ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले 6 ओवर में टीम का स्कोर 53 रन तक पहुंचा दिया. टीम को पार्थिव पटेल के रूप में पहला झटका लगा. लेकिन रोहित शर्मा 15 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ओवर 5.4 - पार्थिव पटेल 23 रन बनाकर हुए रन आउट, स्कोर 53 पर 1
ओवर 20 - कोलकाता ने मुंबई के सामने 188 रनों की चुनौती रखी है. कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 187 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान गंभीर ने सबसे अधिक 66 रन बनाए. तो वहीं मनीष पांडे ने 52 रन का योगदान दिया.
ओवर 19.4 - 4 रन बनाकर मुनरो हुए रन आउट, केकेआर का पांचवां विकेट 183 पर गिरा
ओवर 18.1 - कप्तान गंभीर 64 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे. पांड्या की गेंद पर टॉप एज दे बैठे और गेंद को पार्थिव पटेल ने लपक लिया. स्कोर 170 पर 4
ओवर 17.2 - आते ही धमाकेदार पारी खेलने वाले आंद्रे रसेल 17 गेंद पर 36 रन बनाकर हुए आउट. मिशेल मैक्लेघन को मिली दूसरी सफलता. स्कोर 164 पर 3
ओवर 13.4 - हरभजन सिंह ने टीम को दिलाई बड़ी सफलता, 29 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे मनीष पांडे को अपनी ही गेंद पर कैच किया. स्कोर - 121 पर 2
गंभीर के बाद मनीष पांडे ने भी अपना अर्द्धशतक पूरा किया. पांडे ने 26 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए.
गौतम गंभीर ने 39 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया. पारी में तीन चौके और 1 छक्का शामिल है. टीम ने अब रफतार भी हासिल कर ली है और 12 ओवर में स्कोर 108 रन बना लिए हैं.
ओवर 10 - कोलकाता ने अपने पारी के आधे ओवर में विकेट तो सुरक्षित रखे हैं लेकिन रन गति भी कम है. गौतम गंभीर और मनीष पांडे ने पहले विकेट के झटके से टीम को बाहर निकाल दिया है और फैन्स को उन्से अब बड़े शॉट की उम्मीद है. पांडे ने कुछ लंबे शॉट लगाए हैं लेकिन कप्तान गंभीर थोड़े धीमे खेल रहे हैं. गंभीर 35 और पांडे 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि स्कोर पहुंचा 81 रन.
पावरप्ले - मुंबई के गेंदबाजों ने कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को सही साबित करते हुए पहले छह ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए केकेआर को 40 रन ही बनाने दिए. शुरुआती ओवरों से ही मुंबई के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और जिसका परिणाम उन्हें रॉबिन उथप्पा के विकेट के रूप में मिला. केकेआर की उम्मीद कप्तान गौतम गंभीर पर होगी जो 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरी तरफ मनीष पांडे 6 रन बनाकर खेल रहे हैं
विकेट - मिशेल मैक्लेघन ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर रॉबिन उथप्पा(8 रन) को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई. स्कोर - 3.4 ओवर के बाद 21 पर 1
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें सीजन में बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइर्ड्स के बीच सामना होगा. दोनों टीमें दो बार खिताब जीत चुकी हैं. स्टार स्पिनर सुनील नरेन की उपस्थिति और अपने पहले मैच में घरे में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित नाइट राइडर्स के पास मुंबई को हराने के लिए पर्याप्त आत्मविश्वास होना चाहिए. मुंबई अपना पहला मैच हार चुकी है. उसे उद्घाटन मैच में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स ने हराया था.
आईसीसी द्वारा खराब एक्शन को लेकर प्रतिबंधित नरेन अब हरी झंडी पा चुके हैं. वह अपने पिता के निधन के बाद स्वदेश चले गए थे, लेकिन वह अब सोमवार को केकेआर की टीम में शामिल हो गए.
टूर्नामेंट में मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही है. पहले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के हाथों टीम को नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पासा पटल सकता है, क्योंकि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह काफी अनुकूल रहा है और अगर लेंडल सिमन्स और जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो केकेआर के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
मुंबई को अगर बुधवार को होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करनी है, तो उसे अपने गेंदबाजी क्रम में सुधार करना होगा.
टीमें (संभावित) :-
कोलकाता नाइट राइडर्स :- गौतम गंभीर (कप्तान), कुलदीप यादव, मनीष पांडे, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, शेल्डन जैक्सन, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, यूसुफ पठान, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, ब्रेड हॉग, क्रिस ल्योन, मोर्ने मोर्कल, शाकिब अल हसन, जयदेव उनादकट, अंकित सिंह राजपूत, जॉन हेस्टिंग्स, जेसन होल्डर, कोलिन मुनरो, राजगोपाल सतीश, मनन अजय शर्मा.
मुंबई इंडियंस :- रोहित शर्मा (कप्तान), हरभजन सिंह, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, किएरोन पोलार्ड, कोरे एंडरसन, लासिथ मलिंगा, लेंडर सिमोंस, मिशेल मैक्लाघन, मर्चेट डे लांगे, टिम सोथी, उन्मुक्त चंद, विनय कुमार, पार्थिव पटेल, श्रेयस गोपाल, नाथू सिंह, जगदीशा सुचित, अंबाती रायुधु, अक्षय वखारे, दीपक पुनिया, जितेश शर्मा, किशोर कामथ, कुणाल पांड्या, नितीश राणा और सिधेश लाड.
