एक्सप्लोरर

Muhammad Abbas: इस कीवी बल्लेबाज ने तोड़ा क्रुणाल पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, डेब्यू वनडे में बनाया सबसे तेज अर्धशतक

NZ vs PAK: मुहम्मद अब्बास ने 24 गेंदों पर पचास रनों का आंकड़ा पार किया. इस तरह उन्होंने वनडे डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बना दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रुणाल पांड्या के नाम दर्ज था.

Fastest Fifty On ODI Debut: पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 73 रनों से हरा दिया. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मुहम्मद अब्बास (Muhammad Abbas) ने अपने डेब्यू वनडे में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. दरअसल, मुहम्मद अब्बास ने 24 गेंदों पर पचास रनों का आंकड़ा पार किया. इस तरह उन्होंने वनडे डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बना दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के नाम था. क्रुणाल पांड्या ने अपने वनडे डेब्यू में 26 गेंदों पर पचास रनों का आंकड़ा पार किया था, लेकिन अब क्रुणाल पांड्या को मुहम्मद अब्बास ने पीछे छोड़ दिया है.

मुहम्मद अब्बास ने क्रुणाल पांड्या को पीछे छोड़ा

क्रुणाल पांड्या ने तकरीबन 4 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. उस मैच में क्रुणाल पांड्या ने महज 26 गेंदों पर पचास रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. यह वनडे इतिहास में किसी बल्लेबाज का डेब्यू में सबसे तेज पचास था, लेकिन अब न्यूजीलैंड के मुहम्मद अब्बास ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को आसानी से हराया

बताते चलें कि पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 344 रनों का स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड के लिए मार्क चैपमेन ने सबसे ज्यादा 111 गेंदों पर 132 रन बनाए. उन्होंने अपनी इनिंग में 13 चौके और 6 छक्के जड़े. डेरिल मिचेल ने 84 गेंदों पर 76 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए इरफान खान सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. न्यूजीलैंड के 344 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 44.1 ओवर में 271 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 83 गेंदों पर 78 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए नाथन एलिस सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें-

IPL 2025: जब आखिरी बार आमने-सामने हुई थी मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस, जानें उस मैच में क्या हुआ था?

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज में भारत की लगातार 2 हार, अब कैसे फाइनल में मिलेगी जगह? जानें पूरा समीकरण
ट्राई सीरीज में भारत की लगातार 2 हार, अब कैसे फाइनल में मिलेगी जगह? जानें पूरा समीकरण
ना विराट-रोहित और ना वैभव सूर्यवंशी, 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी
ना विराट-रोहित और ना वैभव सूर्यवंशी, 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की सूची में सिर्फ एक भारतीय
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई; पढ़ें इनसाइट स्टोरी
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई
बेटे अकाय के साथ दिखे विराट कोहली, परिवार संग बिताया क्वालिटी टाइम; दिल खुश कर देंगी तस्वीरें
बेटे अकाय के साथ दिखे विराट कोहली, परिवार संग बिताया क्वालिटी टाइम; दिल खुश कर देंगी तस्वीरें

वीडियोज

Plug in hybrid vs strong hybrid: Which is better? #phev #stronghybrid #autolive
Vedang Raina को पसंद है ओल्ड-स्कूल रोमांस, आज भी लिखना चाहते हैं लव लेटर्स
US Iran Peace Deal: Hormuz से गुजरने वाले जहाजों को देना होगा 'वसूली' शुल्क? | Trump | Breaking
Uddhav Thackerey on MPs : पार्टी में टूट की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे का जवाब | Shivsena UBT
Bengal TMC Crisis: TMC के भीतर सियासी घमासान पर नई अपडेट | Mamata Banerjee

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET री-टेस्ट से पहले सियासी घमासान, अन्नामलाई बोले- सुरक्षा नहीं, तनाव बढ़ा रही सरकार, बीजेपी ने भी दिया जवाब
NEET री-टेस्ट से पहले सियासी घमासान, अन्नामलाई बोले- सुरक्षा नहीं, तनाव बढ़ा रही सरकार, बीजेपी ने भी दिया जवाब
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई; पढ़ें इनसाइट स्टोरी
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
TMC Crisis: इधर ED कर रही थी सवाल-जवाब, उधर स्पीकर ने अभिषेक बनर्जी को भेजा 2 घंटे में पेश होने का नोटिस, फिर क्या हुआ?
इधर ED कर रही थी सवाल-जवाब, उधर स्पीकर ने अभिषेक बनर्जी को भेजा 2 घंटे में पेश होने का नोटिस, फिर क्या हुआ?
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
खरीफ सीजन में क्या बोएं किसान? धान-मक्का या सोयाबीन, कौन सी फसल देगी सबसे ज्यादा मुनाफा
खरीफ सीजन में क्या बोएं किसान? धान-मक्का या सोयाबीन, कौन सी फसल देगी सबसे ज्यादा मुनाफा
आपके बैग में रखा गैजेट कहीं जेल न पहुंचा दे! साथ रखना पड़ सकता है भारी
आपके बैग में रखा गैजेट कहीं जेल न पहुंचा दे! साथ रखना पड़ सकता है भारी
Embed widget