एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी की वापसी की तारीख सामने आई, ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले इस टूर्नामेंट में बरपाएंगे कहर

Mohammed Shami Return: मोहम्मद शमी आखिरी बार 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेले थे. अब उनकी वापसी पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है.

Mohammed Shami Returns Ranji Trophy: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. शमी पिछले साल हुए 2023 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं. मगर अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शमी मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में बंगाल टीम के लिए कम से कम दो मैच खेल सकते हैं. शमी इन दोनों मैचों के जरिए आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारियों को दुरुस्त कर सकते हैं.

द इंडियन एक्स्प्रेस के हवाले से बंगाल टीम के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने बताया, "शमी केरल के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो कर्नाटक और मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे." बता दें कि बंगाल और कर्नाटक का मैच 6 नवंबर से बेंगलुरु में खेला जाना है. वहीं बंगाल बनाम मध्य प्रदेश मुकाबला 13 नवंबर से शुरू होगा.

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी आया अपडेट

बंगाल टीम के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने आगे कहा, "शमी भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण प्लेयर हैं और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनका योगदान अहम रहेगा. शमी ने खुद कहा था कि वो ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में दो मैच खेलना चाहते हैं. रणजी मैचों में अच्छा प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पूर्व उनका मनोबल बढ़ाएगा और यह हमारे लिए भी अच्छी बात होगी. हमारे चार खिलाड़ी इंडिया और इंडिया ए के लिए खेलेंगे."

फरवरी में करवाई थी सर्जरी

मोहम्मद शमी को 2023 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टखने में चोट आई थी, जिसके चलते उन्होंने फरवरी 2024 में लंदन जाकर सर्जरी कराई थी. नेशनल क्रिकेट अकादमी में उनकी रिकवरी प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन घुटने में सूजन के कारण उनकी वापसी में विलंब हो गया था. दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा भी कह चुके हैं कि वो ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इन-फॉर्म शमी चाहते हैं. ऐसे में दो रणजी मैच खेलने का उन्हें बहुत फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

Praveen Kumar: चेयरमैन बनने के बाद प्रवीण कुमार का पहला बयान आया सामने, उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का होगा कायापलट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

J&K Weather Update: Jammu-Kashmir में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद | Snowfall
Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
Embed widget