तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिये बुधवार को पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया.

यह 26 वर्षीय तेज गेंदबाज पिछले पांच वनडे मैचों में विकेट नहीं ले पाया था. इनमें पिछले साल सितंबर में खेले गये एशिया कप के तीन मैच भी शामिल हैं.

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच वनडे मैचों की श्रृंखला 19 से 30 जनवरी के बीच खेली जाएगी. 

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है:

सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, हसन अली, हुसैन तलत, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, शोएब मसूद , उस्मान शिनवारी.