एक्सप्लोरर

News Maker Of The Year: विनेश फोगाट के ओलंपिक विवाद और खेल रत्न...,एबीपी पर खुलकर बोलीं स्पोर्ट्स आइकन ऑफ द ईयर मनु भाकर

Manu Bhaker: मनु भाकर ने विनेश फोगाट के ओलंपिक मेडल विवाद से लेकर खेल रत्न पुरस्कार को लेकर हुए हालिया विवाद पर भी अपनी राय सामने रखी है.

News Maker of the Year Manu Bhaker: भारत की शूटिंग स्टार और 'स्पोर्ट्स आइकन ऑफ द ईयर' मनु भाकर ने एबीपी के साथ कई विषयों पर बात की. उन्होंने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में एक नहीं बल्कि 2 मेडल जीते थे. इसी के साथ मनु ऐसी पहली भारतीय एकल एथलीट बनीं जिन्होंने एक ही ओलंपिक्स में 2 अलग-अलग मेडल जीते हों. अब उन्होंने विनेश फोगाट के ओलंपिक मेडल विवाद से लेकर खेल रत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसित सूची में शामिल ना होने पर बहुत बड़ा बयान दिया है.

विनेश फोगाट के ओलंपिक मेडल विवाद पर क्या कहा

दरअसल विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्स की कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंच गई थीं. जब फाइनल मैच का दिन आया तो उन्हें तय सीमा से 100 ग्राम वजन अधिक होने के लिए फाइनल ही नहीं बल्कि ओलंपिक खेलों से ही डिसक्वालीफाई कर दिया गया था. इस खबर से पूरा भारतवर्ष बहुत आहत हुआ था.

इस पर मनु भाकर ने कहा, "बहुत दुख होता है जब एक एथलीट इतने बड़े लेवल पर खेल रहा हो और कल उसका गोल्ड मेडल मैच होने वाला हो. तभी अचानक एक ऐसी खबर आती है जो सबका दिल तोड़ कर रख देती है. ऐसी परिस्थिति का सामना करने के लिए हम किसी तरह की को तैयारी नहीं कर सकते, मैं जानती हूं कि विनेश के लिए वह परिस्थिति बहुत मुश्किल रही होगी. मैं जानती हूं कि वो अंदर से बहुत मजबूत हैं."

खेल रत्न विवाद पर भी बोलीं

हाल ही में खेल रत्न पुरस्कार के लिए एथलीटों की अनुशंसित सूची जारी की गई थी. उसमें पेरिस ओलंपिक्स में भारत के लिए 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर का नाम ना होने से लाखों-करोड़ों लोग हैरान रह गए थे. कई सवाल उठे और यहां तक कि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने खेल मंत्रालय से मनु का नाम लिस्ट में शामिल किए जाने की गुहार लगाई थी.

इस संबंध में मनु भाकर ने बताया, "खेल रत्न बहुत सममाननीय पुरस्कार है, जिसे प्राप्त करना मेरे लिए गौरव का विषय होगा. मुझे दुख हुआ है, लेकिन मेरी प्राथमिकता मेरे खेल में सर्वश्रेष्ठ करने की होती है. देश की नागरिक और एक एथलीट होने के नाते मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतूं. मैंने एक साल उम्मीद की थी कि मुझे पुरस्कार मिलेगा, लेकिन आगे जो भी होगा अच्छा ही होगा."

यह भी पढ़ें:

2025 में जमकर क्रिकेट खेलेगी टीम इंडिया, फुल पैक है शेड्यूल; ऑस्ट्रेलिया से दो बार होगी भिड़ंत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दिक्कत!
जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दिक्कत!
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए

वीडियोज

Uttarakhand News: तुषार हत्या मामले में पकड़ा गया मास्टरमाइंड, देखिए पूरी EXCLUSIVE रिपोर्ट
BJP New President: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल
IPO Alert: HRS Aluglaze ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Bank Auction में Property खरीदना Safe है या Risky? Title, Possession और Resale Guide | Paisa Live
UP Cough Syrup Case: कफ सिरप मामले में मुख्य आरोपी की कोठी पर ED की रेड | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दिक्कत!
जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दिक्कत!
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
फ्लाइट में सफर करने से पहले जान लें ये अधिकार, लेट होने पर मिलती हैं इतनी सुविधाएं
फ्लाइट में सफर करने से पहले जान लें ये अधिकार, लेट होने पर मिलती हैं इतनी सुविधाएं
Winter Blood Pressure: सर्दियों में बार-बार बीपी हो जाता है हाई, इन देसी नुस्खों से हमेशा रहेगा कंट्रोल
सर्दियों में बार-बार बीपी हो जाता है हाई, इन देसी नुस्खों से हमेशा रहेगा कंट्रोल
रेलवे ने जारी किया 2026 का भर्ती कैलेंडर, जानिए किस दिन कौन सा होगा एग्जाम?
रेलवे ने जारी किया 2026 का भर्ती कैलेंडर, जानिए किस दिन कौन सा होगा एग्जाम?
Embed widget