Watch: उल्टा दौड़कर Lungi Ngidi ने पकड़ा चैंपियंस ट्रॉफी का 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट'! बल्लेबाज भी हुआ हैरान, वीडियो वायरल
ENG vs SA Champions Trophy 2025: लुंगी एनगिडी ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एक मुश्किल कैच पकड़ा, जिसे देखकर बल्लेबाज जेमी ओवरटोन भी हैरान रह गए. इसे 'कैच ऑफ़ द टूर्नामेंट' भी कहा जा सकता है.

Lungi Ngidi Stunning catch in ENG vs SA: लुंगी एनगिडी ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले (ENG vs SA) में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अभी तक का सबसे शानदार कैच पकड़ा. कगिसो रबाडा द्वारा डाली गई 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेमी ओवरटन ने फ्लिक किया. गेंद हवा में उछली और मिड ऑन पर खड़े लुंगी एनगिडी के ऊपर से पीछे की ओर गई. एनगिडी को पीछे दौड़कर गेंद तक पहुंचना था और कैच पकड़ना था, ये काफी मुश्किल होता है. पीछे भागते हुए उन्होंने अपना बैलेंस बनाए रखा और एक शानदार कैच पकड़ा. इसे 'कैच ऑफ़ द टूर्नामेंट' भी कहा जा सकता है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में फिल साल्ट का विकेट गिरा. लुंगी एनगिडी ने जेमी ओवरटोन का कैच पकड़ा जो इंग्लैंड का 7वां विकेट था. इस समय इंग्लैंड का स्कोर सिर्फ 129 रन था.
Lungi Ngidi What A Brilliant Catch.
— Yash Jain (@yashjain4163) March 1, 2025
Catch Of The Tournament For Me#ENGvSApic.twitter.com/JqJROA74jX
Air Ngidi ✈️ pic.twitter.com/gGfKtiWZ3l
— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) March 1, 2025
मजबूत स्थिति में साउथ अफ्रीका
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही बाहर हो चुकी इंग्लैंड टीम का लचर प्रदर्शन टूर्नामेंट में उसके आखिरी मैच में भी जारी रहा. साल्ट (8), बेन डकेट (24) जेमी स्मिथ (0), हैरी ब्रूक (19), लियाम लिविंगस्टोन (9) जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे. इनसे अधिक रन तो गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (25) ने बना दिए, नहीं तो पूरी टीम 150 से कम पर निपटती नजर आ रही थी.
कप्तान जोस बटलर का ये बतौर कप्तान आखिरी वनडे मैच है. टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने का एलान किया था. इस मुकाबले में बटलर ने 21 रन बनाए, वह भी बड़ा स्कोर करने में असफल रहे.
चैंपियंस ट्रॉफी में ये मुकाबला साउथ अफ्रीका के लिए महत्वपूर्ण है. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 31 ओवरों में 7 विकेट खोकर 157 रन बना लिए हैं. अगर साउथ अफ्रीका इस मैच को जीतती है तो वह चैंपियंस ट्रॉफी का ग्रुप स्टेज अंक तालिका में टॉप पर रहकर करेगी. ऐसी स्थिति में उसका सेमीफाइनल में सामने भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच को हारने वाली टीम से 5 मार्च को होगा.
Source: IOCL

















