एक्सप्लोरर

LSG vs GT: यश ठाकुर ने खोला पंजा, लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से हराया, ऐसा रहा मैच का हाल

IPL 2024: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हरा दिया. इस जीत के बाद केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.

LSG vs GT Match Report: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया. शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य था, लेकिन 18.5 ओवर में महज 130 रनों पर सिमट गई. वहीं, इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. अब केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स के 4 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं.

लखनऊ सुपर जाएंट्स के 163 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरूआत अच्छी रही. गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 54 रन जोड़े. शुभमन गिल ने 19 रन बनाए. साई सुदर्शन ने 31 रनों का योगदान दिया, लेकिन इसके बाद लगातार नियमित अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. देखते ही देखते गुजरात टाइटंस के 5 बल्लेबाज 80 रनों तक पवैलियन का रुख कर गए. केन विलियमसन, शरथ बीआर विजय शंकर और दर्शन नालकंडे सस्ते में चलते बने.

क्रुणाल पांड्या और यश ठाकुर की घातक गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए यश ठाकुर सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. यश ठाकुर ने 3.5 ओवर में 30 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया. क्रुणाल पांड्या ने गुजरात टाइटंस के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. जबकि रवि बिश्नोई को 1 कामयाबी मिली.

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मार्कस स्टॉयनिस चमके

इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रनों का स्कोर बनाया. लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मार्कस स्टॉयनिस ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर 58 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा केएल राहुल, निकोलस पूरन और आयुष बदोनी ने छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली. जिसके बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 163 रनों का आंकड़ा छुआ.

ऐसा रहा गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का हाल

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की बात करें तो उमेश यादव और दर्शन नालकंडे सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. इन दोनों गेंदबाजों ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. जबकि राशिद खान को 1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने हासिल किया बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाले महज दूसरे भारतीय बने

MI vs DC: टॉस जीतकर गेंदबाजी करेगी दिल्ली कैपिटल्स, सूर्यकुमार यादव की वापसी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कृष्ण भक्ति' में रंगे वॉर्नर, जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट वायरल
'कृष्ण भक्ति' में रंगे वॉर्नर, जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट वायरल
श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर 
श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर 
टी20 मैच में बने 445 रन, बन गया सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड
टी20 मैच में बने 445 रन, बन गया सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget