IPL 2026 LSG vs GT Highlights: गुजरात को मिली दूसरी जीत, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा; बटलर और गिल ने किया कमाल

IPL 2026 Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. यह सीजन में गुजरात की लगातार दूसरी जीत रही.

Advertisement

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 12 Apr 2026 07:11 PM

बैकग्राउंड

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. यह सीजन में गुजरात की लगातार दूसरी जीत रही. इससे पहले गुजरात को शुरुआती दो मैचों में लगातार...More

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने जीता मैच

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. यह सीजन में गुजरात की लगातार दूसरी जीत रही. इससे पहले गुजरात को शुरुआती दो मैचों में लगातार हार का सामना करन पड़ा था. लखनऊ के खिलाफ गुजरात को जीत दिलाने में जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल ने अहम योगदान दिया. रन चेज करते हुए बटलर ने 37 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 60 रन बनाए. इसके अलावा गिल ने 40 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन स्कोर किए. मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बैटिंग के लिए उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बोर्ड पर लगाए. रन चेज करते हुए गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली.

© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.