एक्सप्लोरर

The Hundred Womens 2024: लंदन स्पिरिट को चाहिए थे 4 रन, भारत की दीप्ति शर्मा ने छक्का लगाकर जिताया 'द हंड्रेड' का खिताब

The Hundred Womens Final 2024: लंदन स्पिरिट ने 'द हंड्रेड वुमेंस' का खिताब जीता. भारत की दीप्ति शर्मा ने छक्का लगाकर लंदन स्पिरिट को जीत दिलाई.

Welsh Fire Women vs London Spirit Women The Hundred Womens Final 2024: लंदन स्पिरिट (London Spirit Women) ने 'द हंड्रेड वुमेंस' (The Hundred Womens 2024) का खिताब जीता. टीम को खिताब जिताने में भारत की दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने विनिंग सिक्स लगाकर लंदन स्पिरिट को द हंड्रेड वुमेंस की पहली ट्रॉफी दिलवाई. लंदन स्पिरिट वुमेन और वेल्श फायर (Welsh Fire Women) के बीच खेला गया फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा और अंत तक चला. 

दीप्ति शर्मा ने किया कमाल

लक्ष्य का पीछा कर रही लंदन स्पिरिट को खिताब जीतने के लिए आखिरी 3 गेंदों में 4 रनों की दरकार थी. इस वक़्त तक टीम 6 विकेट गंवा चुकी थी. स्ट्राइक पर भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार दीप्ति शर्मा मौजूद थीं. दीप्ति ने सिंगल लेने की बजाय बॉलिंग कर रहीं हीली मैथ्यूज को छक्का जड़ टीम को विजयी बना दिया. दीप्ति का छक्का देख उनकी टीम की बाकी खिलाड़ी पूरी तरह हैरान रह गई थीं. 

मैच का हाल

लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए खिताबी मुकाबले में वेल्श फायर ने पहले बैटिंग करते हुए 100 गेंदों में 115/8 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए जेस जोनासेन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 54 रन बनाए. इस दौरान लंदन स्पिरिट के लिए ईवा ग्रे और सारा ग्लेन ने 2-2 विकेट झटके. 

2 गेंद पहले लंदन स्पिरिट ने दर्ज की जीत 

116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लंदन स्पिरिट की टीम ने 98 गेंदों में 118/6 रन बोर्ड पर लगाकर जीत दर्ज कर ली. टीम के लिए जॉर्जिया रेडमायने ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 34 रन बनाए. जॉर्जिया रेडमायने को इस शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से भी नवाज़ा गया. 

कमजोर रही वेल्श फायर की बॉलिंग 

वेल्श फायर की बॉलिंग लक्ष्य का पीछा करने वाली लंदन स्पिरिट की बल्लेबाज़ों को रोक नहीं सकी. वेल्श फायर के लिए शबनीम इस्माइल ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट झटके. इसके अलावा बाकी गेंदबाज़ लगभग नाकाम दिखाई दीं. इस तरह कमजोर बॉलिंग के चलते वेल्श फायर को खिताबी मुकाबला गंवाना पड़ गया. 

 

ये भी पढ़ें...

The Hundred Mens 2024: ओवल इनविंसिबल्स ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
Embed widget