LIVE SCORE | KKRvsRCB | IPL 2016 | KOLKATA

————————————————————————- 

नई दिल्ली/कोलकाता: कप्तान विराट और एबी डीविलियर्स की दमदार पारी से एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 विकेट से शाही जीत दर्ज करते हुए आईपीएल सीज़न 9 में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं. 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम की शुरूआत अच्छी रही और ओपनर क्रिस गेल लंबे समय बाद अपने रंग में दिखे. गेल ने 31 गेंदों पर 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 49 रन बनाए. गेल के आउट होने के बाद मैदान पर आए एबी डीविलियर्स ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी की और कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को 18.4 ओवर में जीत दिला दी.

कप्तान कोहली ने एक बार फिर से अर्धशतक जमाते हुए नाबाद 75 जबकि एबी डीविलियर्स ने 31 गेंदों पर 59 रन बनाए.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा था. कप्तान गंभीर और मनीष पांडे के अर्धशतकों के बाद आखिरी ओवरों में आंद्रे रसेल और शाकिब उल हसन के तेज़ रनों की मदद से केकेआर ये लक्ष्य रखने में सफल हो पाई थी.

केकेआर की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने रॉबिन उथप्पा का विकेट 14 रन के स्कोर पर गंवा दिया लेकिन उसके बाद गंभीर ने मनीष पांडे के साथ मिलकर टीम को 90 रनों तक पहुंचा. गंभीर के आउट होने के बाद पांडे, पठान और सूर्यकुमार यादव जल्दी-जल्दी आउट हो गए लेकिन आखिर में रसेल और शाकिब ने टीम को बड़ा स्कोर दिया.

-------------------------------------------------------------------------------

मैच का पूरा LIVE अपडेट दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्टस के साथ:

RCB की पारी:

को लगा पहला झटका,तूफानी बल्लेबाज़ी कर रहे आउट.RCB 71/1

----------------------------------------------

KKR की पारी:

20 ओवर:

ने को दिया 184 रनों का लक्ष्य

KKR की पारी:

WICKET:

# सूर्यकुमार यादव भी 5 रन बनाकर आउट.

15 ओवर:

# 15 ओवर के बाद KKR 124/4.

यूसुफ पठान आउट.

WICKET:

केकेआर को लगा एक और झटका, मनीष पांजे भी अर्धशतक लगाकर आउट.

KKR के 100 रन पूरे.

WICKET:

को लगा दूसरा झटका, अर्धशतक लगाकर कप्तान हुए रनआउट

10 ओवर:

# 10 ओवर के बाद कोलकाता 87/1.

कप्तान गंभीर ने पूरा किया अर्धशतक, KKR 87/1.

छठे ओवर में कोलकाता की टीम ने पूरे किए 50 रन.

5 ओवर:

# 5 ओवर के बाद KKR की टीम 42/1.

WICKET:

को लगा पहला झटका, 2 रन बनाकर आउट. KKR 14/1.

# मैदान पर उतरे KKR के बल्लेबाज़ गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा.

------------------------------------------------

टीमें:

KKR XI: गौतम गंभीर. रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, पियूष चावला, मोर्ने मोर्केल, अंकित राजपूत, सुनील नारायण.

RCB XI: क्रिस गेल, विराट कोहली, केएल राहुल, एबी डीविलियर्स, शेन वाटसन, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिस जॉर्डेन, श्रीनाथ अरविंद, इकबाल अब्दुल्ला, यजुवेंद्र चहल.

TOSS:KKR ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी

---------------------------