एक्सप्लोरर

ICC Ranking: टीम इंडिया को रैंकिंग में बड़ा नुकसान, जानें इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का हाल

Latest ICC Ranking: आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से हारने से बहुत तगड़ा नुकसान हुआ है.

Latest ICC Rankings India Test: भारतीय क्रिकेट टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-1 से निराशाजनक हार झेलनी पड़ी है. इससे टीम को टेस्ट रैंकिंग्स में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. भारत अब रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गया है. याद दिला दें कि भारतीय टीम ने 2021 और 2023 में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में जगह बनाई थी, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत इस बार ऐसा नहीं कर पाया है.

टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के 126 पॉइंट्स हैं. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है, जिसके अभी 112 अंक हैं. भारत 109 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर विराजमान है. बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका 2025 में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं, जो इसी साल जून में खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टेबल में तीसरे स्थान पर थी. एक तरफ भारत की ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-1 की हार और फिर पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 की जीत से दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर आने में सफल रहा. इंग्लैंड अभी 106 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है. रैंकिंग्स में अंकों के मामले में न्यूजीलैंड और अन्य टीमें टॉप-5 से काफी दूर हैं. भारत का चिर प्रतिद्वंदी टेस्ट रैंकिंग में सातवें नंबर पर है.

भारत पहली बार फाइनल में नहीं

जब 2021 में पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला गया तब भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था, तब न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी उठाई थी. टीम इंडिया ने उसके दो साल बाद 2023 के फाइनल में भी प्रवेश पाया लेकिन इस बार उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 209 रनों की हार झेलनी पड़ी. अब यह पहली बार है जब भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप नहीं खेल रही होगी.

यह भी पढ़ें:

Sam Konstas: परिवार के 2 सदस्यों की मौत, कैंसर है जिम्मेदार; सैम कोंस्टस का 'पिंक टेस्ट' से क्या है कनेक्शन?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
घर बैठे ताजी सब्जी चाहिए? बालकनी में उगा लें ये 5 आसान सब्जियां
घर बैठे ताजी सब्जी चाहिए? बालकनी में उगा लें ये 5 आसान सब्जियां
Alcohol Breath Smell: शराब पीने के बाद क्यों आती है मुंह से बदबू, इसमें ऐसा क्या मिला होता है?
शराब पीने के बाद क्यों आती है मुंह से बदबू, इसमें ऐसा क्या मिला होता है?
Embed widget