कोलंबो: भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 6 मार्च से खेले जाने वाले टी-20 ट्राई सीरीज (निदास ट्रॉफी) के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. चोट से उबरने के बाद श्रीलंकाई टीम में तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और नुवान प्रदीप ने श्रीलंका की वापसी हुई है.

वहीं टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को इस सीरीज से बाहर रखा गया है. उनकी जगह टीम में में धनंजय डी सिल्वा को जगह दी गई है.

इसके अलावा, बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में शामिल जैफरे वांडर्से को भी निदास ट्रॉफी के लिए टीम से बाहर रखा गया है. इस ट्रॉफी के लिए टीम में दो स्पिन गेंदबाजों अकीला धनंजय और अमीला अपोंसो को शामिल किया गया है.

टीम के अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने और शेनान मधुशंका चोटिल होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

श्रीलंका क्रिकेट टीम:

दिनेश चंडीमल (कप्तान), उपुल थारंगा, दनुश्का गुनाथीलका, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, इसुरु उदाना, अकीला धनंजय, अमीला अपोंसो, नुवान प्रदीप, दुश्मंथा चमीरा और धनंजय डी सिल्वा.