कोलंबो: टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंकाई टीम में लाहिरू थिरिमाने वापसी हुई है. थिरिमाने के अलावा स्पिन गेंदबाज लक्षण संदकाना को भी टीम में जगह मिली है जबकि तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल को पीठ में चोट के कारण टीम में जगह नहीं मिली है.
थिरिमाने को असेला गुणारत्ने की जगह टीम में शमिल किया गया है. गुणारत्ने को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ही अंगूठे में चोट लग गई थी और इसी कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस मैच में निमोनिया के कारण पहला मैच न खेले कप्तान दिनेश चंडीमल की भी वापसी हो रही है.
दूसरा टेस्ट मैच कोलंबों में तीन से सात अगस्त के बीच खेला जाएगा.
टीम: दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, दीमुथ करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दानुष्का गुनाथिलका, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नाडो, नुवान प्रदीप, रंगना हेराथ, दिलरुवान परेरा, मलिन्दा पुष्पककुमार, लक्षण संदनकान, लाहिरू थिरिमाने.