KL Rahul on IND vs SA Series: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद केएल राहुल (KL Rahul) निराश हैं. इस सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था लेकिन चोट के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा. अब उनकी जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है. केएल राहुल ने अपने एक ट्वीट में पंत और उनकी टीम को सीरीज के लिए 'बेस्ट ऑफ लक' कहा है. इसके साथ ही उन्होंने इस सीरीज का हिस्सा न बन पाने के लिए खेद भी जताया है.

केएल राहुल ने लिखा है, 'यह (टीम से बाहर होना) स्वीकार करना मुश्किल है लेकिन मैं आज से एक नया चैलेंज (फिटनेस) शुरू कर रहा हूं. घरेलू सीरीज में पहली बार टीम का नेतृत्व नहीं कर पाने के लिए निराश हूं, लेकिन टीम को मेरा पूरा समर्थन है. ऋषभ और पूरी टीम को सीरीज के लिए शुभकामनाएं. जल्द ही मिलते हैं.'

कुलदीप यादव भी सीरीज से हुए हैं बाहरकेएल राहुल (KL Rahul) के साथ-साथ टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeap Yadav) भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. बीसीसीआई ने एक बयान में बताया है कि केएल राहुल को कमर के दाहिनी ओर चोट लगी है, वहीं कुलदीप यादव नेट प्रैक्टिस के दौरान सीधे हाथ में चोट खा बैठे हैं.

यह भी पढ़ें..

Virat Kohli: इंस्टाग्राम पर भी किंग बने कोहली, 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय

Grand Slams: साल दर साल कैसे चलती रही फेडरर, नडाल और जोकोविच के बीच सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने की रेस, देखिये टाइमलाइन