एक्सप्लोरर

KL Rahul Century: केएल राहुल ने जड़ा शतक, लॉर्ड्स पर एक से ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय बने

KL Rahul Century: केएल राहुल लॉर्ड्स मैदान पर एक से ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. यह उनके टेस्ट करियर का कुल 10वां शतक है.

केएल राहुल लॉर्ड्स मैदान पर एक से ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने लॉर्ड्स में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट (IND vs ENG 3rd Test) में 176 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की है. यह मौजूदा सीरीज में उनका दूसरा और टेस्ट करियर का कुल 10वां शतक (KL Rahul Century) भी है. बता दें कि राहुल से पहले सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज लॉर्ड्स पर एक से ज्यादा शतक लगा पाया है.

लॉर्ड्स टेस्ट में केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की थी. जायसवाल सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन राहुल ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने पहले करुण नायर के साथ मिलकर 61 रनों की साझेदारी की, लेकिन ऋषभ पंत के साथ उनकी 141 रनों की पार्टनरशिप ने भारतीय टीम को लॉर्ड्स टेस्ट जीतने की दावेदारी में बनाए रखा. पंत इस पारी में 74 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए.

लॉर्ड्स पर केएल राहुल का दूसरा शतक

यह केएल राहुल का लॉर्ड्स मैदान पर दूसरा शतक है. इस ऐतिहासिक मैदान पर उनकी पहली टेस्ट सेंचुरी साल 2021 में आई थी, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 129 रनों की पारी खेली थी. वहीं बात करें भारत के लिए लॉर्ड्स पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज की, तो उनका नाम दिलीप वेंगसारकर है. उन्होंने इस मैदान पर कुल 3 शतकीय पारी खेली हैं और वो लॉर्ड्स मैदान पर सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाज भी हैं.

लॉर्ड्स पर अब तक भारत के लिए 10 बल्लेबाज किसी टेस्ट मैच में शतक लगा चुके हैं, ऐसा करने वाले सबसे पहले भारतीय वीनू मांकड़ थे. उनके बाद दिलीप वेंगसारकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, अजीत अगरकर, राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल ऐसा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड में यूज होने वाली ड्यूक बॉल को लेकर क्यों हो रहा है बवाल? शुभमन गिल की शिकायत के बाद मचा बवंडर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ टेस्ट में 6 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज की अफगानिस्तान वनडे टीम में एंट्री, टीम इंडिया के प्लेयर्स में खौफ?
भारत के खिलाफ टेस्ट में 6 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज की अफगानिस्तान वनडे टीम में एंट्री, टीम इंडिया के प्लेयर्स में खौफ?
Ind Vs Eng: रिया घोष की अर्धशतक पारी गई बेकार, इंग्लैंड ने 5 रन से भारत को हराया
Ind Vs Eng: रिया घोष की अर्धशतक पारी गई बेकार, इंग्लैंड ने 5 रन से भारत को हराया
आज भारत और अफगानिस्तान का वनडे मैच, वैभव सूर्यवंशी काटेंगे बवाल, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
आज भारत और अफगानिस्तान का वनडे मैच, वैभव सूर्यवंशी काटेंगे बवाल, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
Women's T-20 World Cup 2026: इतिहास में बस 2 मैच, जिसमें सिर्फ '1 रन' के अंतर से जीती टीम, जानिए दिलचस्प किस्सा
Women's T-20 World Cup 2026: इतिहास में बस 2 मैच, जिसमें सिर्फ '1 रन' के अंतर से जीती टीम, जानिए दिलचस्प किस्सा

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान के बाद नेपाल ने बैन कर दिए भारत के आम? सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच
जापान के बाद नेपाल ने बैन कर दिए भारत के आम? सरकार ने जारी किया बयान, बताया सच
कभी लालू ने घर से किया था 'बेदखल', अब पिता के जन्मदिन पर तेज प्रताप ने कही बड़ी बात, 'आपने मुझे…'
कभी लालू ने घर से किया था 'बेदखल', अब पिता के जन्मदिन पर तेज प्रताप बोले- 'आपने मुझे...'
सबसे लंबे समय तक PM बनने का नरेंद्र मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, खुश हो गए ट्रंप, भेजा मैसेज, पीएम मोदी बोले- 'मैं आपके...'
सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने पर ट्रंप ने दी बधाई, जवाब में क्या बोले PM मोदी?
भारत के खिलाफ टेस्ट में 6 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज की अफगानिस्तान वनडे टीम में एंट्री, टीम इंडिया के प्लेयर्स में खौफ?
भारत के खिलाफ टेस्ट में 6 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज की अफगानिस्तान वनडे टीम में एंट्री, टीम इंडिया के प्लेयर्स में खौफ?
Peddi Box Office Day 7: 'पेद्दी' की हर दिन घट रही कमाई, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, क्या वसूल पाएगी 350 करोड़ का बजट?
'पेद्दी' की हर दिन घट रही कमाई, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन
'ईरान को कानों कान भनक नहीं लगी, अमेरिका ने होर्मुज से निकाल लिया 10 करोड़ बैरल तेल', ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'ईरान को कानों कान भनक नहीं लगी, अमेरिका ने होर्मुज से निकाल लिया 10 करोड़ बैरल तेल', ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
M.Tech करना चाहते हैं? इन सरकारी स्कॉलरशिप्स से मिलेगी हर महीने आर्थिक मदद
M.Tech करना चाहते हैं? इन सरकारी स्कॉलरशिप्स से मिलेगी हर महीने आर्थिक मदद
अब Hyundai ला रही नई CNG SUV, Bayon पर बेस्ड होगी कार, जानें क्या होगी खासियत?
अब Hyundai ला रही नई CNG SUV, Bayon पर बेस्ड होगी कार, जानें क्या होगी खासियत?
Embed widget