एक्सप्लोरर

रो पड़े केशव महाराज, तेम्बा बावुमा ने यूं छुपाए आंसू, WTC Final जीतने के बाद दिग्गज भी हुए भावुक

WTC Final 2025 Winner: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 27 सालों बाद अपनी दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती, जिसके बाद कप्तान तेम्बा बावुमा इमोशनल हो गए. केशव महाराज रो पड़े. दिग्गज भी भावुक नजर आए.

South Africa Win WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया को हराकर तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया. दो आईसीसी ट्रॉफी के बीच ये सबसे बड़ा अंतराल है, इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. इस ऐतिहासिक जीत के बाद एबी डिविलियर्स, ग्रीम स्मिथ जैसे दिग्गज भी भावुक हो गए. केशव महाराज रोने लगे तो वहीं कप्तान अपने आंसू छुपाते हुए नजर आए.

चोकर्स कही जाने वाली साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल में हराकर इस टैग को हटाया. दूसरी पारी में एडन मार्क्रम ने शानदार शतकीय पारी खेली और जब आउट हुए तब टीम जीत से मात्र 6 रन दूर थी. उनके साथ सभी दर्शक मायूस नजर आए, अच्छा रहता अगर विजयी रन उनके बल्ले से आता या वो अंत तक खड़े रहते. खैर, सबसे जरुरी था जीत और वो साउथ अफ्रीका को मिल गई. इसके बाद सभी इमोशनल नजर आए.

तेम्बा बावुमा ने यूं छिपाए आंसू

कप्तान बावुमा की हर तरफ तारीफ़ हो रही है, उनके शांत स्वाभाव और शानदार कप्तानी का हर कोई दीवाना बन गया है. उन्होंने बतौर कप्तान कोई टेस्ट नहीं हारा और इस रिकॉर्ड को कायम रखा. जैसे ही साउथ अफ्रीका जीती, सभी प्लेयर्स ख़ुशी से झूम उठे लेकिन तेम्बा बावुमा ने सिर नीचे कर लिया, वो अपने आंसू छिपाने लगे. इसके बाद उन्होंने सिर ऊपर किया और बैठे हुए अपनी टीम के लिए तालियां बजाने लगे, मानों उनकी टीम ने कोई क्लब मैच जीता हो. लेकिन वो इस समय भावुक थे और अपने इमोशन को छिपा रहे थे.

रो पड़े केशव महाराज

जब स्मिथ केशव महाराज का इंटरव्यू लेने पहुंचे तो केशव महाराज रोने लगे, बोलते हुए उनके आंसू गिर रहे थे. उनकी आवाज में भारी पन था, लेकिन उन्होंने अपनी पूरी बात रखी क्योंकि ये आंसू ख़ुशी के थे. वह एक ऐसी टीम का हिस्सा रहे, जिसने साउथ अफ्रीका को 27 साल बाद आईसीसी खिताब दिलाया. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. इसके बाद वो अपने परिवार के साथ गए और ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाए.

दिग्गज हुए भावुक

मैच जैसे ही अंतिम पलों पर पहुँच गया था, ग्रीम स्मिथ पर बार बार कैमरा जा रहा था. जब दुनिया के बेहतरीन कप्तानों की बात की जाएगी तब स्मिथ का नाम लिया जाएगा. हालांकि उनकी कप्तानी में भी टीम कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत पाई और जब शनिवार को उनकी टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं था, वो भी भावुक नजर आए.

एबी डिविलियर्स के लिए ये महीना शानदार रहा, पहले आरसीबी टीम ने आईपीएल ट्रॉफी जीती. फाइनल देखने के लिए डिविलियर्स अहमदाबाद गए थे. इसके बाद उनकी नेशनल टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता. अपनी टीम को जीत की बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, "शानदार जीत और बहुत बढ़िया खेला. मैच जीतने वाले शतक के लिए एडन मार्क्रम को सलाम, और पूरे मैच में इतनी शानदार तरीके से नेतृत्व करने के लिए तेम्बा बावुमा को भी सलाम."

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में क्या हुआ

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए. बीयू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा ने 5 और मार्को जानसेन ने 3 विकेट लिए. साउथ अफ्रीका पहली पारी में 138 रनों पर ढेर हो गई, डेविड बेडिंगहाम ने 45 और बावुमा ने 36 रन बनाए, पैट कमिंस ने 6 विकेट चटकाए. इसके बाद लगा था कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत लेगा. 

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में टॉप आर्डर फ्लॉप हो गया, लेकिन एलेक्स कैरी (43) और फिर मिचेल स्टार्क (58) की शानदार पारी ने ऑस्ट्रेलिया को 281 रनों की बढ़त दिलाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए एडन मार्क्रम (136) ने शतक और तेम्बा बावुमा (66) ने अर्धशतक जड़कर टीम की जीत सुनिश्चित की. 

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
RECORD ALERT: 6 विकेट गिरते ही शुरू हुआ अनोखा प्रयास, बल्लेबाजों ने भी घुमाया हाथ और रच डाला इतिहास
RECORD ALERT: 6 विकेट गिरते ही शुरू हुआ अनोखा प्रयास, बल्लेबाजों ने भी घुमाया हाथ और रच डाला इतिहास
MS DHONI: 17000 से ज्यादा रन, तीन आईसीसी ट्रॉफियां, फिर भी टी20 इंटरनेशनल में धोनी को कभी भी कौन सम्मान नहीं मिला
17000 से ज्यादा रन, तीन आईसीसी ट्रॉफियां, फिर भी टी20 इंटरनेशनल में धोनी को कभी भी कौन सम्मान नहीं मिला
दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान! अपनी कप्तानी में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा जीत और सबसे ज्यादा हार दोनों मिला, जानिए नाम
दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान! अपनी कप्तानी में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा जीत और सबसे ज्यादा हार दोनों मिला, जानिए नाम

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
जयपुर पटाखा फैक्ट्री में आग से 8 लोगों की मौत, विधायक अमीन कागजी ने प्रशासन पर उठाए सवाल
जयपुर पटाखा फैक्ट्री में आग से 8 लोगों की मौत, विधायक अमीन कागजी ने प्रशासन पर उठाए सवाल
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
OMG... टी-20 में इस गेंदबाज ने डाल दिए अपने सभी 4 ओवर मेडन', जानिए भारतीय खिलाड़ी का नाम
Tejasswi Prakash Birthday: गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
UP Weather: यूपी में आगरा-मेरठ समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम का हाल
यूपी में आगरा-मेरठ समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
अजगर है या कोई खिलौना! गोद में खतरनाक अजगर लेकर रील बनाने लगी महिला और फिर...वीडियो वायरल
अजगर है या कोई खिलौना! गोद में खतरनाक अजगर लेकर रील बनाने लगी महिला और फिर...वीडियो वायरल
गलत पावर बैंक खरीदकर पैसे बर्बाद न करें, इन चीजों पर दें ध्यान
गलत पावर बैंक खरीदकर पैसे बर्बाद न करें, इन चीजों पर दें ध्यान
Strait of Hormuz: अगर अचानक खुल जाए होर्मुज तो बाजार पर कैसा पड़ेगा असर, जानें भारत को कैसे मिलेगा फायदा?
अगर अचानक खुल जाए होर्मुज तो बाजार पर कैसा पड़ेगा असर, जानें भारत को कैसे मिलेगा फायदा?
Embed widget