एक्सप्लोरर

KBC में पूछा गया हार्दिक-सैमसन से जुड़ा सवाल, 2 लाइफलाइन गंवाकर करवाई फजीहत

Cricket Question Asked in KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति के एक हालिया एपिसोड पर क्रिकेट से जुड़ा सवाल पूछा गया. इस पर एक प्रतियोगी ने 2 लाइफलाइन बर्बाद कर दी थीं.

IPL 2024 Question Asked in KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति के एक हालिया एपिसोड पर राम किशोर नाम के कंटेस्टेंट से क्रिकेट से संबंधित सवाल पूछा गया. सवाल ज्यादा कठिन नहीं था, लेकिन इस प्रतियोगी ने इस आसान से सवाल पर एक नहीं बल्कि 2 लाइफलाइन गंवाकर अपनी फजीहत करवा ली है. यह सवाल 80 हजार रुपये के लिए पूछा गया था, जिसका जवाब जानने के लिए पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन लगाया और फिर 'डबल डिप' लाइफलाइन का भी इस्तेमाल कर लिया.

क्या था सवाल?

दरअसल सवाल यह था कि IPL 2024 में किसी टीम की कप्तानी करने वाला ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जिसने भारत के लिए आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. इसके लिए चार ऑप्शन में श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और ऋषभ पंत के नाम शामिल रहे.

2 लाइफलाइन कर दीं बर्बाद

इस सवाल का जवाब जानने के लिए पहले राम किशोर ने 'फोन अ फ्रेंड' लाइफलाइन का इस्तेमाल किया. दोस्त से कोई मदद ना मिलने के बाद उन्होंने 'डबल डिप' लाइफलाइन पर दांव खेला, जिसमें किसी प्रतियोगी को एक ही सवाल के 2 जवाब देने का मौका मिलता है और इस दौरान वो खेल को छोड़ नहीं सकता. पहले मौके पर उन्होंने श्रेयस अय्यर का नाम लिया, जिस पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि यह जवाब गलत है. राम किशोर ने फिर संजू सैमसन का नाम लिया, जो सौभाग्य से सही जवाब रहा और वो KBC में 80 हजार रुपये के पड़ाव से आगे बढ़ पाए.

टेस्ट डेब्यू के इंतजार में हैं संजू सैमसन

IPL 2024 में हार्दिक पांड्या (MI), ऋषभ पंत (DC) और श्रेयस अय्यर (KKR) अपनी-अपनी टीम के कप्तान रहे और वो भारत के लिए कई सारे टेस्ट मैच खेल चुके हैं. मगर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को अब तक भारतीय टेस्ट टीम में खेलने का मौका नहीं मिल सका है. अगले कुछ महीनों में भारत को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिर इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलनी है. उससे पहले सैमसन डोमेस्टिक क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का मन मोहना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें:

40 लाख में बिकी विराट की जर्सी, धोनी-रोहित के बैट पर भी लगी बम्पर बोली; नीलामी में खूब बरसा पैसा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में भारतीय सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, ऑपरेशन जारी
प्रयागराज में भारतीय सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, ऑपरेशन जारी
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपने लगते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान

वीडियोज

गड़बड़ी को छिपाने के लिए दे डाला संगीन गुनाह को अंजाम । Tamilnadu । LIC Case
कैमरे पर बोले Swami Avimukteshwaranand मुझे टारगेट किया जा रहा. अगवा करके छोड़ दिया । Magh Mela 2026
बोले Avimukteshwaranand, BJP Mandir तक तोड़ दे रही, गो मांस बिक्री समेत लगाए गंभीर आरोप। Magh Mela
Budget 2026-27 क्या बदलेगा ? Real Estate, EV, Railways, Defence सबका Update | Paisa Live
आज BJP मुख्यालय में बैठक लेंगे- Nitin Nabin, अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद एक्शन में | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रयागराज में भारतीय सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, ऑपरेशन जारी
प्रयागराज में भारतीय सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, ऑपरेशन जारी
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपने लगते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
साड़ी में जर्मन लड़की की तस्वीर ने मचाया तहलका, 24 घंटे में बनी ‘इंडिया की नेशनल क्रश’, देखें Pics
जर्मन लड़की ने साड़ी पहन मचाया तहलका, 24 घंटे में बन बैठी ‘इंडिया की नेशनल क्रश’
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली इन पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; चेक कर लें डिटेल्स
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली इन पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; चेक कर लें डिटेल्स
PF कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: UPI और नया सिस्टम तैयार, जानें EPFO 3.0 से घर बैठे कैसे निकलेगा पैसा?
PF कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: UPI और नया सिस्टम तैयार, जानें EPFO 3.0 से घर बैठे कैसे निकलेगा पैसा?
Sweet Potato Health Risk: क्या आप भी खा रहे केमिकल वाला शकरकंद? तुरंत छोड़ दें, वरना हो जाएगा कैंसर!
क्या आप भी खा रहे केमिकल वाला शकरकंद? तुरंत छोड़ दें, वरना हो जाएगा कैंसर!
Embed widget