वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव आज मना रहे हैं अपना 61वां जन्मदिन, पूर्व क्रिकेटर्स ने इस अंदाज में दी बधाई
ABP News Bureau | 06 Jan 2020 02:18 PM (IST)
कपिल देव के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी उन्हें बधाई दी. रणवीर 1983 वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म में हीरो हैं.
भारतीय वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव आज 61 साल के हो गए हैं. इस दौरान सोशल मीडिया से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं. कपिल देव ने साल 1983 में भारत को पहली बार वर्ल्ड कप विजेता टीम बनाया था. भारत के सबसे सफल ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव ने अपने 16 साल के करियर में 131 टेस्ट मैचों में 2.78 की इकोनॉमी से 434 विकेट लिए हैं. उन्होंने 131 टेस्ट मैचों में 31.05 की औसत से 5248 रन भी बनाए हैं. कपिल देव के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी उन्हें बधाई दी. रणवीर 1983 वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म में हीरो हैं. इसको लेकर कबीर ख़ान '83' बना रहे हैं. इस फ़िल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. वह पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं. उनके इस लुक का एक पोस्टर भी रिलीज़ हो चुका है. इसमें रणबीर ने कपिल देव के नटराज शॉट्स को कॉपी किया है. अब इस फ़िल्म को लेकर कपिल देव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कपिल देव के जन्मदिन पर इन खिलाड़ियों ने दी बधाई कपिल देव ने कैसे भारत को 1983 वर्ल्ड कप जितवाकर बनाया था विश्व विजेता. यहां जानें पूरी कहानीवो मैदान जहां कपिल देव ने खेली थी 175 रनों की पारी