Kane Williamson Test Centuries Records: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका तीसरा टेस्ट मैच सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया. यह उनके टेस्ट करियर का 33वां शतक है.

खास बात यह है कि विलियमसन टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में एक ही मैदान पर लगातार 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा वह सबसे तेज 33वां टेस्ट शतक लगाने के मामले में तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. विलियमसन न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा लगातार टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने विलियमसनकेन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही विलियमसन एक ही मैदान पर लगातार 5 शतक लगाने वाले टॉप खिलाड़ी बन गए. विलियमसन ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 200 रन, 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन, 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 251 रन, 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 133 रन और अब 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के सेडॉन पार्क मैदान पर 156 रन बनाए हैं. सेडॉन पार्क में यह विलियमसन का सातवां टेस्ट शतक है.

खिलाड़ीलगातार शतकमैदान
केन विलियमसन5
सेडॉन पार्क, हैमिल्टन
महेला जयवर्धने4कोलंबो, एसएससी
डॉन ब्रैडमैन4
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
माइकल क्लार्क4
एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड
डेनिस क्रॉम्पटन4ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
मार्टिन क्रो4
बेसिन रिजर्व्स, वेलिंगटन
सुनील गावस्कर4
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
जैक कैलिस4
किंग्समीड स्टेडियम, डरबन
मिसबाह-उल-हक4
ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम, अबु धाबी
गैरी सोबर्स4किंग्स्टन, जमैका

सबसे तेज 33 टेस्ट शतककेन विलियमसन सबसे तेज 33 टेस्ट शतक लगाने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उनसे पहले रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर टॉप दो में हैं. विलियमसन के बाद यूनुस खान और स्टीव स्मिथ का नंबर आता है. केन विलियमसन ने 186वीं टेस्ट पारी में अपना 33वां टेस्ट शतक पूरा किया है.

खिलाड़ीटेस्ट पारीशतक
रिकी पोंटिंग178वीं33वां
सचिन तेंदुलकर181वीं33वां
केन विलियमसन186वीं33वां
यूनुस खान194वीं33वां
स्टीव स्मिथ199वें33वां

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा शतककेन विलियमसन ने न्यूजीलैंड में 20 टेस्ट शतक लगाकर घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. उनके बाद रॉस टेलर और जॉन राइट का नंबर आता है. इसके साथ ही, उन्होंने न्यूजीलैंड में सभी फोर्मट्स में 24 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रॉस टेलर के साथ साझा किया है.

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतशतक
केन विलियमसन105*186927654.8833
रॉस टेलर112196768344.6619
मार्टिन क्रो77131544445.3617
टॉम लैथम88*158583438.3813
जॉन राइट82148533437.8212

यह भी पढ़ें:IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया नया रिकॉर्ड; कर ली कपिल देव की बराबरी