Jyothi, Aditi and Parneet: Jyothi, Aditi and Parneet: चीन के हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारत के खाते में एक और गोल्ड आ गया है. आर्चरी के महिला कंपाउंड इवेंट में यह पदक आया है. ज्योति, अदिति स्वामी और परनीत कौर महिला कंपाउंड आर्चरी इवेंट में गोल्ड पर तीर चलाए. इस तिकड़ी ने फाइनल में चीनी ताइपे की टीम को 230-219 से हराया.

इससे पहले ज्योति, अदिति और परनीत ने सेमीफाइनल में इंडोनेशियाई टीम को हराया. सेमीफाइनल में इन्हें 233-219 के अंतर से जीत मिली. वहीं, क्वार्टर फाइनल में इस तिकड़ी ने हॉन्ग कॉन्ग को 231-220 से मात दी थी.

भारत के खाते में अब तक 19 गोल्डमहिला कंपाउंड आर्चरी में आए इस गोल्ड मेडल के साथ ही 19वें एशियन गेम्स में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या भी 19 पहुंच गई है. यह पहली बार है जब भारत ने एशियन गेम्स में इतने ज्यादा गोल्ड जीते हैं. इससे पहले एशियन गेम्स 2018 में भारत ने 16 गोल्ड जीते थे.

चीन के ग्वांगझू में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारत के कुल पदकों की संख्या भी 82 पर पहुंच गई है. यह भी एक रिकॉर्ड है. अब तक के एशियन गेम्स के इतिहास में यह भारतीय दल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 के एशियन गेम्स में आया था. तब भारत ने कुल 70 पदक जीते थे.

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli Viral: वर्ल्ड कप मैचों की टिकट मांगने वाले दोस्तों के लिए विराट का मजेदार मैसेज, अनुष्का ने भी ली चुटकी

World Cup 2023: कुछ ही घंटों में बज जाएगा वर्ल्ड कप 2023 का बिगुल, यहां जानें इस टूर्नामेंट से जुड़ी A टू Z डिटेल्स