Jos Buttler Take Indian Wheelchair Cricketer: भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी 22 जनवरी, बुधवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारत और जोस बटलर इंग्लैंड की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने अपनी एक अदा से सभी का दिल जीत लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद आप भी इंग्लिश कप्तान की तरीफ करेंगे.
बता दें कि फरवरी-मार्च में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले श्रीलंका की मेजबानी में दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं. मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. व्हीलचेयर क्रिकेटर धर्मवीर पाल भी खिताब जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे. बटलर ने जैसे ही धर्मवीर पाल को देखा, वैसे ही तुरंत उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंच गए.
धर्मवीर पाल से ऑटोग्राफ लेते हुए बटलर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर सभी इंग्लिश कप्तानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यहां देखें वीडियो...
भारत और इंग्लैंड के बीच व्हाइट बॉल सीरीज
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली जानी है, जिसमें 5 टी20 और 3 वनडे होंगे. पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर 3 वनडे सीरीज का आयोजन होगा. टी20 सीरीज की शुरुआत आज यानी 22 जनवरी, बुधवार से होगी. पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. वहीं टी20 सीरीज का आखिरी मैच 02 फरवरी, रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर 06 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जिसका पहला मुकाबला नागपुर में होगा. वनडे सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.
ये भी पढ़ें...
