भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने न्यूजीलैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को LBW कर उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए. वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाली पहली महिला गेंदबाज हैं. कोई भी महिला गेंदबाज उनके रिकॉर्ड के आसपास तक नहीं है. अब तक विश्व की किसी भी महिला गेंदबाज ने 200 विकेट भी नहीं लिए हैं.
ऐसा रहा है झूलन का क्रिकेट करियरझूलन ने 6 जनवरी 2002 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वह भारतीय महिला टीम की नियमित खिलाड़ी रही हैं. अपने 20 साल के इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 199 वनडे मैच खेलकर 250 विकेट चटकाए हैं. अगले वर्ल्ड कप मुकाबले में उनके नाम 200 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा.
टेस्ट और टी-20 में भी दमदार रही हैं झूलनमहिला क्रिकेट में टेस्ट मैच कम ही खेले जाते हैं. झूलन ने अपने करियर में 12 टेस्ट खेले हैं. इनमें उन्होंने 17.34 की बॉलिंग औसत से 44 विकेट चटकाए हैं. उनके नाम 68 टी-20 मुकाबलों में भी 56 विकेट दर्ज हैं. टी-20 में उनका बॉलिंग औसत 21.94 का रहा है.
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में मिली हारमहिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को बुधवार को हुए मुकाबले में इंग्लैड के हाथों हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले खेलते हुए महज 134 रन पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में इंग्लैंड ने 6 विकेट खोते हुए छोटे से लक्ष्य को हासिल कर लिया था. फिलहाल ये दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं.
यह भी पढ़ें..
ट्विटर पर चल रहा अश्विन और राजस्थान रॉयल्स का रोमांस, दिलचस्प बातचीत पढ़ नहीं रोक पाएंगे हंसी
