राधिका यादव की हत्या से नीरज चोपड़ा को लगा धक्का, इमोशनल रिएक्शन से हर कोई हैरान; जानें क्या कहा
Neeraj Chopra on Radhika Yadav Murder: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या पर नीरज चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या (Radhika Yadav Murder) की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया है. राधिका के अपने ही पिता ने गोलियां दागकर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया. अब भारत के स्टार जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने इस विषय पर प्रतिक्रिया दी है. नीरज चोपड़ा का कहना है कि ऐसे फैसले लेने के बजाय परिवार को एथलीटों को सपोर्ट करना चाहिए. बता दें कि यह घटना गुरुग्राम की है और राधिका के पिता ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है.
एनडीटीवी के मुताबिक नीरज चोपड़ा ने कहा, "मैं इस बारे में कुछ लोगों से बात कर रहा था. हरियाणा से पहले ही प्रतिभाशाली एथलीट उभर कर आगे आई हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं. परिवार में आपको एक-दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए. जो महिला एथलीट अच्छा कर रही हैं, उन्हें सबको प्रेरणा स्वरूप मानना चाहिए."
पिता ने क्यों की हत्या
राधिका के पिता दीपक यादव को पुलिस हिरासत में ले चुकी हैं और उन्होंने अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया है. दीपक ने बताया कि वो यह सुन-सुनकर तंग आ चुका था कि उसे अपनी बेटी की कमाई खानी पड़ रही है. वहीं पुलिस के स्टेटमेंट अनुसार राधिका द्वारा चलाई जा रही टेनिस अकादमी दोनों के बीच अनबन की बड़ी वजह बनी हुई थी.
एक खबर यह भी आई कि राधिका के पिता उसके द्वारा रील बनाने से खुश नहीं थे. हालांकि दीपक यादव अलग-अलग तरह के बयान दे रहे हैं. पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है. 10 जुलाई, जिस दिन राधिका की हत्या हुई, उसी दिन उसकी मां का जन्मदिवस भी था. भारत की यह टेनिस स्टार रसोई में कुछ पकाने गई थी, तभी दीपक यादव ने बेटी को एक के बाद एक कई गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया.
Source: IOCL















