एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah: हैदराबाद के बाद विशाखापट्टनम में चमके जसप्रीत बुमराह, इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को बनाया शिकार

IND vs ENG 2nd Test: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का अंग्रेज बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. जसप्रीत बुमराह ने 15.5 ओवर में 45 रन देकर 6 अंग्रेज बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया.

Jasprit Bumrah Stats In Vizag Test: विशाखापट्टनम टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जलवा देखने को मिला. जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का अंग्रेज बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. जसप्रीत बुमराह ने 15.5 ओवर में 45 रन देकर 6 अंग्रेज बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया. इस तेज गेंदबाज ने ओली पोप के अलावा जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, टॉम हॉर्टली और जिम्मी एंडरसन को अपना शिकार बनाया. जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम 253 रनों पर सिमट गई.

जसप्रीत बुमराह के सामने अंग्रेज बल्लेबाजों ने किया सरेंडर...

जसप्रीत बुमराह को कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों का अच्छा साथ मिला. लिहाजा, अंग्रेज बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते रहे. जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 143 रनों की मजबूत बढ़त मिली. भारतीय टीम ने पहली पारी में 396 रनों का स्कोर बनाया. टीम इंडिया का ओपनर यशस्वी जयसवाल ने 209 रनों की यादगार पारी खेली. भारत के 396 रनों के जवाब में इंग्लैंड टीम 253 रनों पर ऑलआउट हो गई.

अंग्रेज बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बने जसप्रीत बुमराह...

इससे पहले हैदराबाद टेस्ट जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में 2 विकेट झटके. जबकि दूसरी पारी में 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस तरह पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने 6 अंग्रेज बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया. वहीं, अब विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट झटके. अब तक इस तरह सीरीज में जसप्रीत बुमराह 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. हालांकि, हैदराबाद टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराया था. बहरहाल, भारतीय टीम विशाखापट्टनम टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट पर टीम इंडिया की पकड़ हुई मजबूत, यशस्वी की शानदार पारी के बाद बुमराह की घातक गेंदबाजी, ऐसा रहा दूसरा दिन

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के आगे अंग्रेज बल्लेबाजों ने टेके घुटने, पहली पारी में 253 रनों पर सिमटी इंग्लैंड टीम, भारत को मिली बड़ी बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान, भारतीयों पर कितना असर
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

वीडियोज

UP Budget 2026: आज खुलेगा योगी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट, किसका चमकेगा भाग्य? | Yogi Adityanath
Babri Masjid Construction: मुर्शिदाबाद में दिखेगी बाबरी मस्जिद की झलक; आज से शुरू होगा निर्माण
Online Food से Ola-Uber तक: अब ऐसे Measure होगी आपकी महंगाई | Paisa Live
Delhi Rohini Accident: Delhi में फिर मौत का गड्ढा, खुले मेनहोल में गिराने से युवक की मौत | Manhole
Russian Oil Angle पर Relief? India के कुछ Exports को US Tariff Refund मिल सकता है | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान, भारतीयों पर कितना असर
H1B Visa News: टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
Subedaar Teaser Out: एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
सूबेदार का टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
Kefir vs Yogurt: दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
Embed widget