जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है. दिल्ली के आलावा पटना, मुंबई और कई शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुआ. 'नीट' पेपर लीक के विरोध में हो रहे छात्रों के आंदोलन पर अब सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सलमान खान समेत कई सितारें इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की भी अपील की है.

Continues below advertisement

छात्रों के आंदोलन पर शिखर धवन की प्रतिक्रिया

पेपर लीक को लेकर हो रहे छात्रों के विरोध पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारे यूथ हमारे देश का भविष्य हैं. उनके सपनों को समझना जरुरी है पर साथ ही, मुश्किल समय में धैर्य रखना ओर देश की इंस्टीटूशन्स ओर सरकार पर भरोसा बनाए रखना भी उतना ही जरुरी है."

धवन ने आगे लिखा, "मेरा मानना है कि हर चैलेंज का हल धैर्य से निकलता है. भारत हमेशा आगे बढ़ा है और आगे ही बढ़ता रहेगा."

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें- जानिए कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास, गुलाम देशों के लिए हुआ था शुरू; भारत से जुड़ी खास बातें

इससे पहले सलमान खान ने इसको लेकर लिखा था कि शांतिपूर्ण आंदोलन था, जिसने हिंसक रूप ले लिया. उन्होंने लिखा, "घायल हुए छात्रों और उनके परिवार वालों के प्रति मेरी पूरी संवेदनाए. पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है. मुझे खुशी है कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए हमारे देश के बच्चे एकजुट हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया."

यह भी पढ़ें- भारत के छात्र प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया

उन्होंने आगे लिखा, "मैं वास्तव में उनके द्वारा अपनाए गए रुख की सराहना करता हूं, जिसमें उन्होंने कड़ी मेहनत से अध्ययन करने और अपना भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत बनाने के लिए समर्पण, ईमानदारी और उत्सुकता दिखाई है. यह आंदोलन, यह विरोध, इससे निपटने का सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है. बहुत साहसी और शिक्षा के प्रति प्रेरित और प्रेरित यह पीढ़ी भारत को गौरवान्वित करेगी."