43 साल के जेम्स एंडरसन के साथ खेलेगा एंड्रयू फ्लिंटॉफ का बेटा? इस लीग में दोनों मचाएंगे धमाल
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन द हंड्रेड लीग में खेलते हुए दिखेंगे. उनके साथ इस लीग में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ भी खेलते हुए नजर आएंगे.

43 साल के जेम्स एंडरसन आखिरकार अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए दिखेंगे. इंग्लैंड के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को द हंड्रेड लीग की टीम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट में पिक किया है. इस लीग में एंडरसन के साथ इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ भी खेलते हुए दिखेंगे. 17 साल के ऑलराउंडर रॉकी को नार्दन सुपरचार्जर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है.
43 साल के एंडरसन और 17 साल रॉकी द हंड्रेड में मचाएंगे धमाल
एंडरसन और रॉकी दोनों ही खिलाड़ियों को वाइल्डकार्ड ड्रॉफ्ट नियम के तहत इस लीग में शामिल किया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने वाइल्डकार्ड ड्रिफ्ट नियम पेश किया है, जिसके तहत सभी टीम मुख्य प्लेयर ड्राफ्ट के दौरान छूटे हुए खिलाड़ियों में से अपने टीम में दो और खिलाड़ियों को शामिल कर सके.
हाल ही में टी20 क्रिकेट में 43 साल के एंडरसन ने मचाया था धमाल
एंडरसन 11 सालों में पहली बार इस साल डोमेस्टिक टी20 क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे. एंडरसन टी20 ब्लास्ट में लंकाशायर टीम का हिस्सा थे. एंडरसन ने इस लीग में 8 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 14 विकेट लिए. एंडरसन ने अपने कमबैक मैच में तीन विकेट झटक लिए थे.
द हंड्रेड में चुने जाने पर क्या बोले एंडरसन
द हंड्रेड लीग में चुने जाने पर एंडरसन ने कहा, “ मैं द हंड्रेड के लिए उत्सुक हूं और मैं मैनचेस्टर ओरिजिनल्स स्क्वॉड का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. मुझे इस सीजन में लंकाशायर के साथ खेलकर बहुत अच्छा लगा. इसलिए मैं द हंड्रेड में योगदान देने का मौकर पाकर काफी उत्साहित हूं.”
एंडरसन ने आगे कहा, “यह एक कम्पीटिशन है जिसे मुझे देखने में काफी अच्छा लगा है. जब आप मैच में होते हैं, तो आप देख सकते हैं कि यह थोड़े अलग दर्शकों को आकर्षित करता है. बहुत से युवा लोग, परिवार और आप यह नहीं कह सकते कि यह हमारे गेम के लिए कितना महत्वपूर्ण है. मैं खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता.”
यह भी पढ़ें-
Source: IOCL
















