पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को लगता है कि जसप्रीत बुमराह की चोट उनके गेंदबाजी एक्शन के वजह से नहीं हुई है. बुमहार को स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है और इसमें कोई दो राय नहीं कि इसकी वजह से बुमराह को अपना एक्शन नहीं बदलना होगा. बुमराह को हाल ही में उनके लोवर बैक में लगी चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश सीरीज से बाहर होना पड़ा. नेहरा ने इस चोट को लेकर कहा कि, '' स्ट्रेस फ्रैक्चर का एक्शन से कोई लेना देना नहीं है. चोट की वजह से उन्हें अपना एक्शन बदलने की जरूरत नहीं है. अगर वो ऐसा करते हैं तो ये उनके लिए अच्छा नहीं है. मैं आपको बता दूं कि जब वो वापस आएंगे तो ठीक इसी अंदाज और तेजी से गेंदबाजी करेंगे.'' नेहरा ने आगे कहा कि इस चोट को लेकर कुछ नहीं कह सकते. नेहरा अगले 2 महीनों में भी ठीक हो सकते हैं या फिर उन्हें 6 महीनों में शायद बेहतर न लगे. इसलिए उन्हें खुद पर विश्वास रखना होगा और वो तभी मैच खेल पाएंगे जब वो 100 प्रतिशत फिट रहंगे. स्ट्रेस फ्रैक्चर को कोई इलाज नहीं है और इसके लिए आपको पूरे आराम की जरूरत होती है. ये ठीक डिस्क और नर्व टिशू इंजरी की तरह ही होता है. नेहरा ने बुमराह को लेकर आगे कहा कि वो जितना ज्यादा खेलेंगे वो उतना बेहतर होते जाएंगे. नेहरा की उम्र फिलहाल 26 साल है और वो पिछले तीन सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. वो अपने शरीर को अच्छे से जानते हैं. वो बेहतरीन तरीके से वापसी करेंगे.