Kevin O'Brien retire from ODI Cricket: आयरलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. जुलाई 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करने वाले ओ ब्रायन ने वनडे क्रिकेट में 3619 रन और 114 विकेट अपने नाम किए. 37 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ ने 2011 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जो अभी तक कायम है.
सिर्फ 50 गेंदो में जड़ा था शतक
केविन ओ ब्रायन के नाम विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरू के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 63 गेंदों में 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 50 गेंदो में अपना शतक पूरा किया था. इस मैच में केविन ने अपनी टीम को अकेले दम पर हारी हुई बाजी जिता दी थी.
ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर केविन ने अभी तक तीन टेस्ट, 152 वनडे और 95 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह आयरलैंड के लिए टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगे. 152 वनडे मैचों में उनके नाम 3619 रन और 114 विकेट हैं. वहीं 95 टी20 इंटरनेशनल मैचों में केविन ने 1672 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल हैं. साथ ही टी20 इंटरनेशनल में केविन के नाम 58 विकेट भी हैं.
इसके अलावा तीन टेस्ट में केविन के नाम 51.6 की औसत से 258 रन है. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला. हालांकि, वह टेस्ट में अपने विकेटों का खाता नहीं खोल सके.
