एक्सप्लोरर

IPL Auction 2022: शार्दुल ठाकुर से लेकर प्रसिद्ध कृष्णा तक, इन गेंदबाजों को मिली 10 करोड़ से ज्यादा की रकम

IPL Mega Auction 2022: आईपीएल की मेगा नीलामी में युवा गेंदबाजों का जलवा रहा. तमाम फ्रैंचाइजी के बीच इन गेंदबाजों को लेकर बोलियां लगती रहीं और खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिल गई.

IPL Auction Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) की मेगा नीलामी (Mega Auction) में तमाम टीमों ने इस बार गेंदबाजों को खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च की. युवा गेंदबाज दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा समेत कई विदेशी गेंदबाजों पर भी इस बार खूब पैसा बरसा. खास बात यह है कि इनमें टॉप पर भारतीय खिलाड़ी हैं. चलिए अब तक नीलामी में सबसे महंगे रहे गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं.

ये रहे सबसे महंगे गेंदबाज

दीपक चाहर- 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा.

शार्दुल ठाकुर- 10.75 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया.

हर्षल पटेल- 10.75 करोड़ रुपये में पुरानी फ्रैंचाइजी आरसीबी ने खरीद लिया.

वानिंदु हसरंगा- 10.75 करोड़ की बोली लगाकर आरसीबी ने खरीदा.

प्रसिद्ध कृष्णा- 10 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा.

लॉकी फर्ग्यूसन- 10 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ लिया.

इन खिलाड़ियों पर बरसा खूब पैसा 

आईपीएल 2022 की नीलामी जारी है. मेगा ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली. इस बीच तेज गेंदबाज दीपक चाहर के लिए चेन्नई, राजस्थान, दिल्ली और हैदराबाद के बीच दंगल देखने को मिला. हालांकि, अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा. इसके साथ ही दीपक चाहर आज के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. चेन्नई ने पहली बार नीलामी में किसी खिलाड़ी को इतनी बड़ी रकम में खरीदा है. वह इससे पहले भी चेन्नई की टीम का ही हिस्सा थे. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल के इतिहास में नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए. इस लिस्ट में पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं. मुंबई ने पहली बार नीलामी में किसी खिलाड़ी के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई. 

इन खिलाड़ियों को नहीं मिले खरीददार

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी, ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड, भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को कई खरीदार नहीं मिला. इसके अलावा मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना, ऑस्ट्रेलियाई किकेटर स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को कोई खरीदार नहीं मिला. हालांकि, अभी इनके पास एक मौका और है.  

यह भी पढ़ेंः IPL Auction 2022: पुरानी दुश्मनी भुलाकर फिर साथ खेलेंगे दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या ! मारपीट से लेकर गाली-गलौज तक के लगे थे आरोप

IPL Auction 2022: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बने वानिंदु हसरंगा, 10.75 करोड़ रुपये में बिके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ICC ने संजू सैमसन को दिया खास सम्मान, जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ICC ने संजू सैमसन को दिया खास सम्मान, जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा
IPL 2026 के बीच KKR का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए बैन, अचानक फैसले से सब हैरान
IPL 2026 के बीच KKR का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए बैन, अचानक फैसले से सब हैरान
तो इस दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? सिलेक्टर्स ने किया शॉर्टलिस्ट; टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड
तो इस दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? सिलेक्टर्स ने किया शॉर्टलिस्ट; टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड
Wisden Award Winners 2026 List: विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bihar New CM LIVE: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, थोड़ी देर में पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
LIVE: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, थोड़ी देर में पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
Noida Protest LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बीच आया राहुल गांधी का बयान, कहा- मैं हर मजदूर के साथ
LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बीच आया राहुल गांधी का बयान, कहा- मैं हर मजदूर के साथ
CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग मिलेगा'
CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग मिलेगा'
लव अफेयर ने डुबोया इस एक्ट्रेस का करियर, शादी से पहले प्रेग्नेंट हो करवाया अबॉर्शन
लव अफेयर ने डुबोया इस एक्ट्रेस का करियर, शादी से पहले प्रेग्नेंट को करवाया अबॉर्शन
US Iran War: चीन के जिस जहाज को US ने लौटाया, उसी ने तोड़ा ट्रंप का चक्रव्यूह, रिच स्टार्री ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
चीन के जिस जहाज को US ने लौटाया, उसी ने तोड़ा ट्रंप का चक्रव्यूह, रिच स्टार्री ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
Wisden Award Winners 2026 List: विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
US Iran War News Live: 'होर्मुज कोई सोशल मीडिया नहीं', अमेरिका की नाकेबंदी पर भड़का ईरान, कहा- अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया तो...
Live: 'होर्मुज कोई सोशल मीडिया नहीं', US की नाकेबंदी पर भड़का ईरान, कहा- अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया तो...
Embed widget